• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कूलपैड नोट 3 लाइट बजट स्मार्टफोन बुधवार से बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

कूलपैड नोट 3 लाइट बजट स्मार्टफोन बुधवार से बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा

कूलपैड नोट 3 लाइट बजट स्मार्टफोन बुधवार से बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा
विज्ञापन
जनवरी में लॉन्च किया गया 6,999 रुपये का कूलपैड नोट 3 लाइट बजट स्मार्टफोन अब तक फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध था। कूलपैड इंडिया ने जानकारी दी कि नोट 3 लाइट इस हफ्ते बुधवार से बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध होगा।

कूलपैड इंडिया के ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी कि हैंडसेट बुधवार से अमेज़न इंडिया की साइट पर बिना रजिस्ट्रेशन के मिलेगा। कंपनी ने ट्वीट किया, ''हां यह सच है! लाइट अब ओपन सेल में उपलब्ध होगा। 22 मार्च 2016 से ओपन सेल में अपना हैंडसेट खरीदें।''

कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन कूलपैड नोट 3 का बेसिक वर्ज़न है जिसे पिछले साल भारत में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था।

डुअल-सिम डुअल-4जी कूलपैड नोट 3 लाइट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर कूल यूआई 6.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ मौजूद होगा 3 जीबी का रैम। यह स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से है। एक और ख़ासियत फिंगरप्रिंट सेंसर है जो बैकपैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है।

कूलपैड नोट 3 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

नोट 3 लाइट में 2500 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और डिजिटल कंपास दिए गए हैं।

कंपनी ने बताया कि इस हैंडसेट को वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) फंक्शनालिटी उपलब्ध कराया जाएगा। कूलपैड नोट 3 लाइट के लिए भविष्य में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट भी रिलीज किया जाएगा। कूलपैड ने बताया कि उसने आफ्टर सेल सर्विस के लिए एचसीएल के साथ समझौता किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »