कूलपैड मैक्स मिल रहा है सस्ते में, दाम में 11,000 रुपये की कटौती

कूलपैड मैक्स मिल रहा है सस्ते में, दाम में 11,000 रुपये की कटौती
विज्ञापन
कूलपैड इंडिया भारत में एनिवर्सिरी सेल का आयोजन कर रही है। सेल का आयोजन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर किया जा रहा है। इसके तहत कूलपैड के कई प्रोडक्ट सस्ते में मिल रहे हैं। सबसे बड़ी कटौती कूलपैड मैक्स की कीमत मे की गई है। कूलपैड मैक्स अभी 13,999 रुपये में मिल रहा है। याद रहे कि कूलपैड मैक्स को भारत में इस साल मई महीने में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

कूलपैड नोट 3 सेल में 7,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी कीमत 8,499 रुपये है। कूलपैड नोट 3 प्लस की कीमत में भी 500 रुपये की कटौती की गई है। इसे 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ज्ञात हो कि यह कटौती स्थाई नहीं है। यूज़र सिर्फ सेल के दौरान सस्ते में हैंडसेट खरीद पाएंगे।
 
coolpad max price cut

याद रहे कि कूलपैड मैक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर 2.5डी आर्क गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 64-बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 4 जीबी का रैम। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। इस फोन में डुअल इन वन फ़ीचर भी मौजूद है। इस फ़ीचर को यूज़र की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का सॉफ्टवेयर सुरक्षित फाइनेंशियल एप्लिकेशन के साथ आता है जिसमें मोबाइल पेमेंट्स भी शामिल है। कूलपैड मैक्स में यूज़र के लिए मैमोरी दो हिस्सों में उपलब्ध होगा। यूज़र इस हैंडसेट में एक साथ दो जीमेल आईडी, दो व्हाट्सऐप और फेसबुक अकाउंट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसको पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। कंपनी ने बैटरी के बारे 310 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 17 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया है। कूलपैड ने बताया कि बैटरी क्विक चार्ज़ फ़ीचर को सपोर्ट करेगी। इसकी मदद से मात्र 30 मिनट तक चार्ज़ करने पर फोन की बैटरी 65 फीसदी तक पहुंच जाएगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Generous amounts of storage and RAM
  • Metal body with Gorilla Glass 4
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Slightly weak processor
  • Clunky custom software
  • Gets quite warm with use
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad, Coolpad Max Price, Coolpad Max Price Cut
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »