कूलपैड मैक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

कूलपैड मैक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट की कीमत 24,999 रुपये है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 30 मई को दोपहर 12 बजे से मिलेगा।

कूलपैड मैक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर 2.5डी आर्क गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 64-बिट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 4 जीबी का रैम। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। इस फोन में डुअल इन वन फ़ीचर भी मौजूद है। इस फ़ीचर को यूज़र की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का सॉफ्टवेयर सुरक्षित फाइनेंशियल एप्लिकेशन के साथ आता है जिसमें मोबाइल पेमेंट्स भी शामिल है। कूलपैड मैक्स में यूज़र के लिए मैमोरी दो हिस्सों में उपलब्ध होगा। यूज़र इस हैंडसेट में एक साथ दो जीमेल आईडी, दो व्हाट्सऐप और फेसबुक अकाउंट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसको पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। कंपनी ने बैटरी के बारे 310 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 17 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया है। कूलपैड ने बताया कि बैटरी क्विक चार्ज़ फ़ीचर को सपोर्ट करेगी। इसकी मदद से मात्र 30 मिनट तक चार्ज़ करने पर फोन की बैटरी 65 फीसदी तक पहुंच जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »