Coolpad 20 दिसंबर को लॉन्च करेगी तीन नए स्मार्टफोन

Coolpad Note 8 को भारत में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी गुरुवार यानी 20 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान मेगा सीरीज के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है।

Coolpad 20 दिसंबर को लॉन्च करेगी तीन नए स्मार्टफोन

Coolpad 20 दिसंबर को लॉन्च करेगी तीन नए स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Coolpad भारत में लॉन्च करेगी तीन नए मेगा स्मार्टफोन
  • ऑफलाइन बेचे जाएंगे कूलपैड के तीनों स्मार्टफोन
  • 20 दिसंबर को उठेगा तीनों स्मार्टफोन से पर्दा
विज्ञापन
Coolpad Note 8 को भारत में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी गुरुवार यानी 20 दिसंबर को आयोजित इवेंट के दौरान मेगा सीरीज के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है। याद करा दें कि, कूलपैड ने इस साल अक्टूबर में Coolpad Note 8 को लॉन्च किया था। Coolpad पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि गुरुवार को भारत में लॉन्च होने वाले तीनों स्मार्टफोन कंपनी के Mega सीरीज का हिस्सा होंगे। कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं।

मीडिया इनवाइट के साथ जो तस्वीर दिखाई दे रही है, इसमें तीनों स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल नजर आ रहा है। तीनों ही स्मार्टफोन बिना नॉच डिस्प्ले वाले हैं। एक डिवाइस में कैपसिटिव बटन नजर आ रहा है तो वहीं अन्य दो हैंडसेट में ऑन-स्क्रीन बटन हो सकते हैं। मेगा सीरीज के अंतर्गत भारत में Coolpad Mega 5A को लॉन्च किया जा चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 दिसंबर को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन मेगा 5ए के वेरिएंट या फिर इसके अपग्रेड वर्जन हो सकते हैं। कंपनी ने इवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन से संबंधित अधिक जानकारी फिलहाल मुहैया नहीं कराई है।

Coolpad ने इस बात की भी घोषणा की है कि स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर केवल ऑफलाइन स्टोर पर मिलेगा। याद करा दें कि, मंगलवार यानी 18 दिसंबर को कूलपैड ने चीनी मार्केट में Cool Play 7C के अपग्रेड वर्जन Cool Play 8 को लॉन्च किया था। Cool Play 8 में 6.2 इंच का फुल एचडी+ (1080x1512 पिक्सल) आईपीएस टीएफटी एलसीडी पैनल है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। चीनी मार्केट में कूलपैड कूल प्ले 8 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Coolpad, Coolpad Mega, Coolpad Note 8, Cool Play 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »