Redmi K20 Pro, OnePlus 7 और Asus 6Z में कौन बेहतर?

Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 vs Asus 6Z: आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर जानते हैं कि रेडमी के20 प्रो, वनप्लस 7 और असूस 6जे़ड के बीच के अंतर को समझते हैं?

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जुलाई 2019 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro की सेल 22 जुलाई से
  • OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • Asus ZenFone 6 में है डुअल कैमरा सेटअप के साथ रोटेटिंग मॉड्यूल

Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 vs Asus 6Z: रेडमी के20 प्रो, वनप्लस 7 और असूस 6ज़ेड में कौन बेहतर?

Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इसकी बिक्री भारत में 22 जुलाई से शुरू होगी। नए रेडमी फोन में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं जैसे कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस है। ऊपर सेल्फी कैमरा। रेडमी के20 प्रो मार्केट में OnePlus 7 और Asus 6Z से मुकाबला करेगा। वनप्लस 7 और असूस 6ज़ेड में भी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। रेडमी के20 प्रो इन सभी में से किफायती स्मार्टफोन है लेकिन असूस 6जे़ड में आपको रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल मिलता है। आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर जानते हैं कि रेडमी के20 प्रो, वनप्लस 7 और असूस 6जे़ड के बीच के अंतर को समझते हैं?
 

Redmi K20 Pro बनाम OnePlus 7 बनाम Asus 6Z की भारत में कीमत

भारतीय मार्केट में रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी के20 प्रो के तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट हैं- कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू। रेडमी के20 प्रो की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे (दोपहर) शुरू होगी।

मार्केट में वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होता है। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा। वनप्लस 7 की बिक्री अमेज़न और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर होती है।

असूस 6ज़ेड की भारत में शुरुआती कीमत 31,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। वहीं Asus 6Z के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और इसके 8 जीबी रैम/ 256 जीबी वेरिएंट का दाम 39,999 रुपये है। असूस 6ज़ेड की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होती है। यह मिडनाइट ब्लैक और ट्विलाइट सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
 

Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 vs Asus 6Z specifications

रेडमी के20 प्रो, वनप्लस 7 और असूस 6ज़ेड तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलते हैं। यह डुअल-सिम स्लॉट और ब्लूटूथ वर्जन 5 कनेक्टिविटी विकल्प के साथ आते हैं। रेडमी ब्रांड के इस फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वनप्लस 7 में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। असूस 6ज़ेड में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है।

तीनों ही स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक के स्टोरेज वेरिएंट के साथ आते हैं। असूस 6ज़ेड में तो स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है लेकिन अन्य दोनों हैंडसेट में यह फीचर नहीं है।
Advertisement
 

Redmi K20 Pro बनाम OnePlus 7 बनाम Asus 6Z का कैमरा, बैटरी

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

वनप्लस 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है। अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX471 सेंसर है।
Advertisement

असूस 6जे़ड में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है। फोन में मोटराइज्ड कैमरा दिया है जिसे कंपनी ने फ्लिप कैमरा नाम दिया है। सेल्फी लेने के लिए यह रोटेट हो जाता है।

अब बात बैटरी क्षमता की। रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। वनप्लस 7 में 3,700 एमएएच की बैटरी तो वहीं असूस ब्रांड के इस फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। वनप्लस 7 और रेडमी के20 प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तो वहीं असूस 6ज़ेड के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
 
असूस 6Z बनाम शाओमी रेडमी के20 प्रो बनाम वनप्लस 7

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.39 इंच6.41 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच4000 एमएएच3700 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9एंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
फ्रंट कैमरा
-20-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.396.41
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-403402

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रैम
8 जीबी8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांनहींनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडी--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2000--
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहीं-

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.75, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
लेज़र ऑटोफोकसपीडीएएफ और लेज़र ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीएलईडीहां
फ्रंट कैमरा
-20-मेगापिक्सल (f/2.2, 0.8-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)
पॉप-अप कैमरा
-हां-
फ्रंट ऑटोफोकस
--नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ZenUI 6MIUI 10OxygenOS

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हां-हां
यूएसबी टाइप सी
हांहांहां
सिम की संख्या
222
Wi-Fi Direct
हां--
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हां-हां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हां-हां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
बैरोमीटर
-हां-
टेंप्रेचर सेंसर
-हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में 1.39 लाख में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ गजब हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
  2. Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे ग्राहक
  6. Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
  7. Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Asus ने लॉन्च किए ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च होगा 9200mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले मॉडल के साथ! जानें सबकुछ
  10. आपका Gmail हुआ है हैक? मिनटों में ऐसे करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.