Comio C2 बजट स्मार्टफोन में है 4000 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन ब्रांड कॉमियो ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन सी2 लॉन्च कर दिया है। कॉमियो सी2 की कीमत 7,199 रुपये है और यह उत्तरी व पश्चिमी भारत के बड़े रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। Comio C2 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, शॉपक्लूज़ और पेटीएम पर भी मिलेगा।

Comio C2 बजट स्मार्टफोन में है 4000 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • कॉमियो सी2 में 5 इंच 720 x 1280 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है
  • कॉमियो सी2 की कीमत 7,199 रुपये है
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
स्मार्टफोन ब्रांड कॉमियो ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन सी2 लॉन्च कर दिया है। कॉमियो सी2 की कीमत 7,199 रुपये है और यह उत्तरी व पश्चिमी भारत के बड़े रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। Comio C2 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, शॉपक्लूज़ और पेटीएम पर भी मिलेगा। कॉमियो ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है जिसके तहत कॉमियो स्मार्टफोन यूज़र को 309 रुपये या ज़्यादा के रीचार्ज पर हर महीने 5 जीबी डेटा यानी कुल 4 महीने के लिए 20 जीबी डेटा मिलेगा। फोन को रॉयल ब्लू और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

कॉमियो सी2 में 5 इंच 720 x 1280 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6737 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 2 जीबी डीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
comio

कैमरे की बात करें तो कॉमियो सी2 में फ्लैश, ऑटोफोकस और अपर्चर एफ/2.0 और 5पी लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्लैश के साथ अपर्चर एफ/2.0, 4पी लेंस के साथ 8 मेगापिक्स्ल का फिक्स्ड फोकस कैमरा है। इसके अलावा फेस रिकग्निशन, फेस ब्यूटी जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144x71.6x9.9 मिलीमीटर है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 20 घंटे तक का फुल टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित कॉमियो यूआई पर चलता है। फोन का रियर कवर प्लास्टिक का बना है। कॉमियो सी2 डुअल सिम सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए कॉमियो सी2 में 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस, एज, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »