Comio के स्मार्टफोन अब 'Make in India' का हिस्सा

कॉमियो ने सोमवार को भारतीय बाज़ार में तीन नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन- सी1, सी2 और एस1 लॉन्च किए। नए कॉमियो स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये और 8,999 रुपये के बीच है। इस कीमत के साथ, नए कॉमियो स्मार्टफोन को शाओमी रेडमी 4ए, रेडमी 4 और मोटो जी5एस से चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 16:27 IST
ख़ास बातें
  • कॉमियो सी1 को 5,999 रुपये में अगस्त में लॉन्च किया गया था
  • कॉमियो सी2 अक्टूबर में 7,199 रुपये में लॉन्च हुआ था
  • अगस्त में लॉन्च हुए कॉमियो एस1 की कीमत 8,999 रुपये है
कॉमियो ने मंगलवार को ऐलान किया कि कंपनी के तीन बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन सी1, सी2 और एस1 अब भारत में बनाए जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए वी-सन और हाईपैड टेक्नोलॉजी जैसे निर्माताओं के साथ साझेदारी की है। याद दिला दें के कॉमियो सी1 और एस1 को अगस्त में कंपनी की भारत में एंट्री के समय लॉन्च किया गया था। कॉमियो सी2 को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है।

कीमत की बात करें तो, कॉमियो सी1 को 5,999 रुपये, कॉमियो सी2 को 7,199 रुपये और कॉमियो एस1 को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। याद दिला दें कि, तीनों कॉमियो स्मार्टफोन देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र में रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा ऑनलाइन चैनल के जरिए भी इन फोन को बेचा जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि, कॉमियो की योजना 30,000 रिटेलर, 800 डिस्ट्रीब्यूटर और 800 सर्विस सेंटर के जरिए अपने ब्रांड की उपस्थिति को और मज़बूत करना है। इसके अलावा कंपनी ने खुलासा किया कि कंपनी की योजना अगले छह महीनों में अपने कॉन्ट्रेक्ट निर्माताओं- वी सन और हाईपैड टेक्नोलॉजी के जरिए दस लाख से ज़्यादा डिवाइस बेचने की है। कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि भारत में कंपनी अगली तिमाही से आर एंड डी ऑपरेशन शुरू करेगी।

सभी कॉमियो सी1, सी2 और एस1 एंड्रॉयड 7.0 आधारित कंपनी की कस्टम यूआई पर चलते हैं और इनमें एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर दिया गया है। तीनों स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करते हैं और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं।
Advertisement
 
कॉमियो 2 में एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और 4000 एमएएच बैटरी है। फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर सेंसर है। दोनों कैमरा सेंसर एलईडी फ्लैश मॉड्यू के साथ आते हैं। हैंडसेट में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन रॉयल ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर वेरिएंट में आते हैं।

अब बात कॉमियो एस1 के फ़ीचर की तो फोन में एक 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले और 2700 एमएएच बैटरी है। फोन में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इसके अलावा, फ्लैश के साथ एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर है। फोन में 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। यह डिवाइस रॉयल ब्लैक और सनराइज़ गोल्ड कलर में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.