• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्री में CMF Phone 1, Buds Pro 2 और Watch Pro 2 जीतने का मौका! जानें क्या है 'CMF Student Referral' प्रोग्राम?

फ्री में CMF Phone 1, Buds Pro 2 और Watch Pro 2 जीतने का मौका! जानें क्या है 'CMF Student Referral' प्रोग्राम?

CMF Student Referral प्रोग्राम पूरे भारत में छात्रों को नए CMF प्रोडक्ट्स तक क्विक एक्सेस और स्पेशल डिस्काउंट प्रदान करेगा।

फ्री में CMF Phone 1, Buds Pro 2 और Watch Pro 2 जीतने का मौका! जानें क्या है 'CMF Student Referral' प्रोग्राम?

Photo Credit: CMF by Nothing

भारत के किसी भी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले छात्र इसमें भाग ले सकते हैं

ख़ास बातें
  • CMF Student Referral प्रोग्राम भारत के छात्रों के लिए शुरू किया गया है
  • प्रोग्राम में रजिस्टर करने के बाद लोगों के साथ शेयर करना हो रेफरल कोड
  • जीतने ज्यादा लोग रेफरल का यूज करेंगे, उतना ज्यादा जीतने का चांस बढ़ेगा
विज्ञापन
गुरुवार को भारत में Nothing सब-ब्रांड द्वारा CMF स्टूडेंट रेफरल प्रोग्राम की घोषणा की गई। देश भर के छात्र एक डेडिकेटिड वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपकमिंग CMF Phone 1 जीतने का मौका पा सकते हैं। Phone 1 ब्रांड का पहला हैंडसेट है, जिसे CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 के साथ 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत विजेताओं को नया स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या ट्रू वायरलेस ईयरफोन मिलेंगे।
 

CMF Student Referral program: How to register, benefits

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा, CMF Student Referral प्रोग्राम पूरे भारत में छात्रों को नए CMF प्रोडक्ट्स तक क्विक एक्सेस और स्पेशल डिस्काउंट प्रदान करेगा। भारत के 15 शहरों और 75 कॉलेजों के स्टूडेंट इन्फ्लुएंसर प्रचार का हिस्सा होंगे और देश के किसी भी इंस्टीट्यूशन में रजिस्टर्ड कोई भी छात्र इसमें भाग ले सकेगा।

छात्रों को Nothing की डेडिकेडिट माइक्रोसाइट पर CMF के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। वे अपनी डिटेल्स भर सकते हैं, वैरिफिकेशन कर सकते हैं और अपना पर्सनल रेफरल कोड तैयार कर सकते हैं। उन्हें अपना कोड अपने दोस्तों के साथ शेयर करना होगा। यदि शेयर किए गए कोड को कोई इस्तेमाल करता है, तो उसे शेयर करने वाले छात्र को एक अंक मिलेगा और इस्तेमाल करने वाले को दो अंक मिलेंगे। 

प्रोग्राम खत्म होने पर लीडरबोर्ड पर टॉप 50 लोग CMF प्रोडक्ट जीतेंगे। 10 छात्र CMF Phone 1 जीत सकते हैं, जबकि 20 अन्य Buds Pro 2 जीत सकते हैं और अन्य 20 Watch Pro 2 जीत सकते हैं। एक व्यक्ति केवल एक डिवाइस जीत सकता है।

माइक्रोसाइट से पता चलता है कि लीडरबोर्ड पर अंक जमा करने के लिए कटऑफ 7 जुलाई को रात 11:59 बजे IST है। बराबरी की स्थिति में, पहले स्कोर तक पहुंचने वाले व्यक्ति को ऊपर रखा जाएगा। 

CMF Phone 1, Buds Pro 2 और Watch Pro 2 को 8 जुलाई को पेश किया जाना है। स्मार्टफोन के कस्टमाइजेबल रियर पैनल के साथ आने की पुष्टि की गई है, जबकि वॉच प्रो 2 में इंटरचेंजेबल बेजल्स की सुविधा मिलेगी। दूसरी ओर, बड्स प्रो 2 में 50 डीबी तक हाइब्रिड एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CMF, CMF by Nothing, CMF Student Referral Program
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »