CMF Phone 1 में हो सकता है MediaTek Dimensity चिपसेट

इस स्मार्टफोन में Nothing Phone 2 की तरह वर्टिकल तरीके से लगे डुअल रियर कैमरा सिस्टम का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • CMF Phone 1 में MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है
  • इसमें ब्रांड की बड़ी पहचान सेमी ट्रांसपैरेंट डिजाइन नहीं है
  • CMF ने इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है

इस स्मार्टफोन में माइक्रोSD कार्ड के लिए स्लॉट भी हो सकता है

स्मार्टफोन मेकर Nothing के सब-ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, CMF ने इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। 

टिप्सटर Gadget Bits ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि CMF Phone 1 में MediaTek Dimensity 7300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में माइक्रोSD कार्ड के लिए स्लॉट भी हो सकता है। इस टिप्सटर ने X के एक यूजर की बनाई इस स्मार्टफोन की एक कॉन्सेप्ट इमेज भी शेयर की है। इस इमेज से इस स्मार्टफोन में Nothing Phone 2 की तरह वर्टिकल तरीके से लगे डुअल रियर कैमरा सिस्टम का पता चल रहा है। हालांकि, इसमें ब्रांड की बड़ी पहचान सेमी ट्रांसपैरेंट डिजाइन और  Glpyh इंटरफेस नहीं है। इस इमेज में एक स्क्रू जैसा एलिमेंट पावर बटन के तौर पर है। यह पता नहीं चला ह कि इस स्मार्टफोन में हटाया जा सकने वाला बैक पैनल होगा या नहीं। 
Advertisement

एक अन्य टिप्सटर Technerd_9 ने बताया है कि CMF Phone 1 में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें पॉलीकार्बोनेट बैक पैनल हो सकता है। इसे 128 GB और 256 GB के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। CMF की Watch Pro 2 को भी इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष सितंबर में पेश की गई CMF Watch Pro की जगह लेगी। CMF ने इस स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। CMF Watch Pro की तुलना में इसमें अपग्रेड हो सकते हैं। 
   
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर एक स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर D398 के साथ देखा गया है। यह CMF Watch Pro 2 हो सकती है। BIS पर लिस्टिंग से इस स्मार्टवॉच के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। CMF Watch Pro की BIS पर मॉडल नंबर D395 के साथ लिस्टिंग थी। इस वर्ष की शुरुआत में Nothing ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स के टाइटल के स्टैंडर्ड्स बदले थे। Nothing का सब-ब्रांड होने की वजह से CMF के कैटलॉग में भी आइटम्स के लिए यह बदलाव हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Grey

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  2. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  8. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  9. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.