CMF ने भारत में लॉन्च किया Phone 1, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 5G दिया गया है। इसका AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 16:12 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 5G दिया गया है
  • डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Nothing OS 2.6 पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इसके लिए दो वर्ष के एंड्रॉयड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे

स्मार्टफोन मेकर Nothing के सब-ब्रांड CMF ने देश में Phone 1 को लॉन्च किया है। इसके बैक कवर को चेंज किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 5G दिया गया है। इसका AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन के 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 17,999 रुपये का है। इसे Blue, Light Green, Orange और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए 12 जुलाई से की जाएगी। इस स्मार्टफोन को CMF की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। CMF Phone 1 के बेस मॉडल को शुरुआती ऑफर के तहत 14,999 रुपये और अन्य वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.6 पर चलता है। इसके लिए दो वर्ष के एंड्रॉयड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED LTPS डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 395 ppi पिक्सल डेंसिटी, 240 Hz का टच सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300 5G दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM दिया गया है। CMF Phone 1 के RAM को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा पोट्रेट सेंसर 2x जूम के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 256 GB की स्टोरेज को 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 164 x 8 x 77 mm और वजन लगभग 197 ग्राम का है। इसके वीगन लेदर वेरिएंट का भार लगभग 202 ग्राम का है। इस स्मार्टफोन के बैक कवर को बदला जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Swappable rear panel
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Good performance
  • Clean User Interface
  • Bad
  • No charger in the box
  • No stereo speakers
  • No dedicated wide-angle or telephoto lens
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.