चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के एग्जिक्यूटिव 19 करोड़ रुपये के टैक्स फ्रॉड में गिरफ्तार

कंपनी के फाइनेंस एंड एकाउंट्स मैनेजर, Mahendra Kumar Rawat को बुधवार को महाराष्ट्र के भिवंडी शहर से गिरफ्तार किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मार्च 2023 16:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के मैनेजर, Mahendra Kumar Rawat इस मामले में मुख्य आरोपी हैं
  • उन्हें महाराष्ट्र के भिवंडी शहर से गिरफ्तार किया गया था
  • अदालत ने उन्हें 3 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है

यह फ्रॉड जाली इनवॉयस के जरिए किया गया था

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Oppo की भारत में यूनिट के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव को सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) कमिश्नरेट के मुंबई जोन ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के 19 करोड़ रुपये के फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह फ्रॉड जाली इनवॉयस के जरिए किया गया था। 

कंपनी के फाइनेंस एंड एकाउंट्स मैनेजर, Mahendra Kumar Rawat को बुधवार को महाराष्ट्र के भिवंडी शहर से गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 3 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। जांच के दौरान पाए गए सबूतों के आधार पर उन्हें CGST एक्ट के सेक्शन 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है। CGST भिवंडी कमिश्नरेट की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि Oppo का महाराष्ट्र में कार्यालय बिना किसी गुड्स की प्राप्ति के जाली ITC ले रहा था। इसमें कहा गया है, "कंपनी का सप्लायर मैसर्स Gain Hero उसके बिजनेस के पते पर मौजूद नहीं था। जांच में 16 ई-वे बिल जाली पाए गए हैं। ट्रांसपोर्टर्स और व्हीकल मालिक के बयानों से खुलासा हुआ है कि कंपनी को गुड्स की कोई सप्लाई नहीं की गई थी।" 
Advertisement

Oppo की भारत में यूनिट की ओर से हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत और फाइनेंस एंड एकाउंट्स मैनेजर, रावत ने गुड्स की प्राप्ति के बिना Gain Hero की ओर से जारी की गई 107,08,56,072 रुपये की इनवॉयसेज के बदलने 19,27,54,093 रुपये का जाली ITC लेने में मुख्य भूमिका निभाई थी। स्टेटमेंट में बताया गया है कि आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि कंपनी के लिए जेनरेट किए गए ई-वे बिल्स जाली थे। 

CGST के मुंबई जोन की ओर से टैक्स से जुड़ी जालसाजी और चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान का यह मामला हिस्सा है। CGST भिवंडी कमिश्नरेट की ओर से इस तरह के मामलों में पिछले 18 महीनों में 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों पर कर चोरी के आरोप लगते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में चीन की स्मार्टफोन कंपनियों के खिलाफ रेगुलेटरी सख्ती बढ़ी है। विदेश में भी इन कंपनियों पर नियमों का उल्लंघन करने के कारण बंदिशें लगी हैं। अमेरिका में चीन की हुआवे पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.