चीन में एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के लिए खरीदे 8 आईफोन 7

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 15:25 IST
कोई एक हैंडसेट के लिए तरस रहा है, और इन जनाब की किस्मत देखिए... एक नहीं पूरे आठ नए आईफोन 7। दरअसल, चीन के अरबपति शख्स के बेटे ने आठ नए आईफोन 7 खरीदे। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने ये फोन अपने कुत्ते के लिए खरीदे हैं। एक पल आपको यह मज़ाक लगेगा, लेकिन हकीकत यही है।  

वांग साइकॉन्ग चीन के बिजनेसमैन वांग झियालिन के बेटे हैं। वांग झियालिन के पास 30 बिलियन डॉलर की संपति है। वांग साइकॉन्ग ने अपने कुत्ते कोको के लिए आठ आईफोन 7 खरीदे हैं। यह जानकारी कोको के वीबो अकाउंट के जरिए दी गई है। जी हां, इस कुत्ते का अपना वीबो अकाउंट भी है जो वैरिफाइड है। ज्ञात हो कि वीबो, चीन का ट्विटर है। चीन में आईफोन 7 की कीमत 6,388 चीनी युआन (करीब 64,210 रुपये) से 7,988 चीनी युआन (करीब 80,000 रुपये) के बीच है। इसके आधार पर दावा किया जा सकता है कि साइकॉन्ग ने अपने कुत्ते के लिए करीब 5,13,000 रुपये के फोन खरीदे हैं। वैसे, बिजनेसमैन की संपति को देखते हुए यह रकम कुछ भी नहीं है।

गौरतलब है कि चीन में आईफोन के लिए ऐप्पल स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं, साइकॉन्ग बेहद ही आसानी से अपने प्यारे कुत्ते के लिए 8 आईफोन खरीदने में कामयाब रहे। वीबो पर साझा की गई तस्वीर में कोको आईफोन 7 के साथ बेहद ही खुश नज़र आ रहा है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब वाग साइकॉन्ग का पालतू जानवर सुर्खियों का हिस्सा बना है। इससे पहले मई 2015 में साइकॉन्ग ने अपने दूसरे कुत्ते के लिए दो ऐप्पल वॉच एडिशन खरीदे थे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, Coco, China, Smartphones, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.