चाइनीज मोबाइल ब्रांड NZONE आज लॉन्च करेगी नया 5G स्मार्टफोन!

टीज़र में फोन की डिस्प्ले में ड्यूड्रॉप नॉच देखी जा सकती है।

चाइनीज मोबाइल ब्रांड NZONE आज लॉन्च करेगी नया 5G स्मार्टफोन!

रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 22.5W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन NZONE S7 सीरीज का बताया जा रहा है।
  • इसमें 5जी कनेक्टिविटी भी बताई गई है।
  • फोन में 22.5W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी बताया गया है।
विज्ञापन
चाइनीज मोबाइल की NZONE ब्रांड अपना नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट से पता चलता है, China Mobile की NZONE 5 जनवरी यानी आज अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यह एक 5जी स्मार्टफोन होगा। इससे पहले नवंबर में एक टिप्स्टर ने भी इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तरफ इशारा किया था। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना मोबाइल की एनजोन ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन को 5 जनवरी को 2.30pm (चीन के समय के अनुसार) पर लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन NZONE S7 सीरीज का बताया जा रहा है जिसमें 5जी कनेक्टिविटी भी होगी। वीबो पर फोन के टीजर्स में पता चलता है कि इसके रियर में मैट्रिक्स कैमरा एरे है। टीजर में फोन के बैक पैनल में तीन कैमरा सेंसर्स के साथ एक एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल को देखकर पता चलता है कि इसमें स्कवायर शेप है और फोन आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस को भी सपोर्ट करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल में ही दिखाई पड़ता है। 

टीज़र में फोन की डिस्प्ले में ड्यूड्रॉप नॉच दिखाई दे रही है। स्क्रीन का नीचे वाला बैजल टॉप बैजल से थोड़ा बड़ा दिखाई दे रहा है। फोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रोसेसर, बैटरी, रैम और स्टोरेज कन्फिग्रेशन अभी तक कन्फर्म नहीं की गई हैं। इस फोन में 22.5W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन के बारे में अभी तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि यह NZONE S7 Pro से निचले दर्जे का स्मार्टफोन होगा। कंपनी इसे वनिला NZONE S7 के रूप में लॉन्च कर सकती है। पिछले दिनों इसको लेकर आए लीक्स में यह कहा गया था कि यह NZONE S7 Pro से बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। लेकिन फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उसमें ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा। 

फोन को आज लॉन्च किया जाना है। कंपनी इसे किन स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करती है यह बहुत जल्द सामने आ जाएगा। फिलहाल इस फोन के बारे में अधिक जानने के लिए इसकी ऑफिशिअल अनाउंसमेंट होने तक का इंतजार ही किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »