Celkon CliQ बजट फोन लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल कैमरा

सेल्कॉन ने अपना नया क्लिक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। सेल्कॉन क्लिक स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट को कंपनी ने 8,399 रुपये की कीमत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2017 09:26 IST
ख़ास बातें
  • सेल्कॉन क्लिक में 2 जीबी रैम है
  • यह हैंडसेट फ्लो ओएस पर चलता है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है
  • स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी स्क्रीन है
सेल्कॉन ने अपना नया क्लिक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। सेल्कॉन क्लिक स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Celkon CliQ हैंडसेट को कंपनी ने 8,399 रुपये की कीमत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराया है।

डुअल सिम सेल्कॉन क्लिक फ्लो ओएस पर चलता है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। इस फोन में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले  है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस फोन में एक क्वाड-कोर 64-बिट कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 2 जीबी रैम है।

कैमरे की बात करें तो, सेल्कॉन क्लिक में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में कई दूसरे फ़ीचर जैसे बोकेह मोड, ब्यूटी मोड, पैनोरमा, जियोटैगिंग, एचडीआर मोड और ऑटो सीन डिटेक्शन दिए गए हैं।

ख़ास बात है कि, हैडसेट में एक लाइव कैम फ़ीचर दिया गया है जिससे तस्वीरें क्लिक करने के दौरान ही एक छोटी वीडियो क्लिप भी रिकॉर्ड की जा सकती है। यह फ़ीचर आईओएस के लाइव फोटोज़ फ़ीचर की तरह ही है। कनेक्टिविटी की बात करें तो सेल्कॉन क्लिक में वाई-पाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और 4जी वीओएलटीई जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेल्कॉन के इस नए स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। सेल्कॉन क्लिक में स्विफ्टकी कीबोर्ड ऐप और 24 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मिलता है। इस लॉन्च के बारे में टेलीकॉम टॉक द्वारा जानकारी को सबसे पहले सार्वजनिक किया गया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

एआरएम कॉर्टेक्स-ए53

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.