कैट एस60 रग्ड स्मार्टफोन में है फ्लिर थर्मल कैमरा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2017 10:02 IST
एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च होने के बाद कैट एस60 रग्ड स्मार्टफोन को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 64,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन हार्-एंड मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट जैसे अमेज़न इंडिया पर 17 मार्च शुक्रवार से उपलब्ध होगा।

कैट या कैटरपिलर, अमेरिका की एक कंस्ट्रक्शन मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी ने 2013 में अपना लाइसेंस अमेरिका की बुलिट मोबाइल को दे दिया था। तभी से बुलिट मोबाइल कैट-ब्रांड वाले फ़ीचर फोन, स्मार्टफोन के साथ-साथ एक्सेसरी बना रही है।
Advertisement

कैट एस60 का अहम फ़ीचर है इसके रियर पैनल पर दिया गया फ्लिर लेप्टन थर्मल माइक्रोकैमरा मॉड्यूल है। कंपनी के मुताबिक, इससे केस का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। थर्मल कैमरे के साथ ही, यह दरवाजों और खिड़कियों के पास आद्रर्ता, गर्म हवा का पता लगा सकते हैं। इसके अलाावा इनसे पूरी तरह अंधेरे में भी देखा जा सकता है और यह ज्यादा गर्म होने पर इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज का पता लगा लेते हैं।
 

कैट एस60 में दिया गया फ्लिर थर्मल कैमरा 50 से 60 फीट की दूरी से गर्माहट और तापमान का पता लगा लेता है। कंपनी ने कहा कि यह यूटिलिटी वर्कर, खिलाड़ी और इमरजेंसी में सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों के लिए काम का है। इसके अलावा कंपनी 150 डीबी की क्षमता वाले हाई-क्वालिटी स्पीकर को भी बेहतरीन बता रही है।
Advertisement

थर्मल कैमरे के अलावा, कैट एस60 अपनी मजबूती के चलते जाना जाता है। यह एमआईएल-एसटीडी 810जी रेटिंग के साथ आता है जिससे यह असाधारण तापमान (-25 डिग्री सेल्सियस से 55 डिग्री सेल्सियस तक) में भी टिक सकेगा। और 6 फीट तक की ऊंचाई से गिरने पर भी इसे नुकसान नहीं होगा। आईपी-68 रेटिंग वाला यह फोन 1 घंटे तक 5 मीटर पानी में भी रह सकता है। इसमें एक एसओएस बटन दिया गया है, जिससे यह पहले से सेट किए गए कॉन्टेक्ट्स को लोकेशन भेज देता है। एक दूसरा बटन भी है जिसे किसी भी ऐप्लिकेशन को फटाफट खोलने के लिए दिया गया है।
Advertisement

डुअल सिम (नैनो सिम) सपोर्ट वाला कैट एस60 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 4.7 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो भीगी हुईं उंगलियों और ग्लोव के लिए सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन भी है। इसमें स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी है।
 

फ्लिर थर्मल कैमरे के अलावा, कैट एस60 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जो अंडरवाटर क्षमता और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी है। इसमें 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं। कंपनी की ग्लोबल साइट पर टीडीडी-एलटीई 2300 मेगाहर्ट्ज़ (बैंड 40) पर बाकी दुनिया में इस्तेमाल किए जाने वाले बैंड को लिस्ट नहीं किया गया है। लेकिन इसमें एफडीडी-एलटीई 1800 मेगाहर्ट्ज़ (बैंड 3) का जिक्र है, यानी यह भारत के टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 4जी एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। हमने कंपनी ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है, और जवाब मिलने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे।
Advertisement

कैट एस60 का डाइमेंशन  147.9x73.4x12.66 मिलीमीटर और वज़न 223 ग्राम है। इसमें 3800 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जिसके 30 घंटे तक का टॉक टॉइम और 43 दिन का  स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और मैग्नेटोमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Rugged
  • Integrated thermal camera
  • Decent app and system performance
  • Waterproof up to 5 meters
  • Bad
  • A bit expensive
  • Mainstream SoC
  • Cameras could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.