शाओमी के ये दमदार पावर बैंक अब बिकेंगे अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी

शाओमी के स्मार्टफोन की तरह कंपनी के पावर बैंक ने भी बाज़ार में अच्छी-खासी जगह बनाई है। अब कंपनी ने मी पावर बैंक 2आई रेंज को थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स साइट के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 9 मार्च 2018 10:13 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की तरह शाओमी के पावर बैंक की बाज़ार पर मज़बूत है पकड़
  • मी पावर बैंक 2आई रेंज अब ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध
  • पावर बैंक की कीमत 799 रुपये और 1,499 रुपये (क्रमश:)

शाओमी मी पावर बैंक 2आई

शाओमी के स्मार्टफोन की तरह कंपनी के पावर बैंक ने भी बाज़ार में अच्छी-खासी जगह बनाई है। अब कंपनी ने मी पावर बैंक 2आई रेंज को थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स साइट के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है। यह एक सीरीज़ के दो अलग-अलग पावर बैंक हैं। अब इन्हें ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि कंपनी ने इन्हें पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। इनकी क्षमता 10000 एमएएच और 20000 एमएएच है। लॉन्च के बाद इन्हें मी.कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध करवाया गया था। फिर दिसंबर से इनकी बिक्री मी के साझेदार स्टोर और रिटेल स्टोर पर शुरू हुई। खास बात एक और कि यह कंपनी के पहले मेड इन इंडिया (भारत में निर्मित) पावर बैंक हैं। बता दें कि शाओमी के इन पावर बैंक की कीमत 799 रुपये और 1,499 रुपये (क्रमश:) है।

इस कदम के साथ कंपनी ने पहली बार मी पावर बैंक 2आई रेंज को थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया है। शाओमी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी साझा की है। इसके अलावा बता दें कि मी पावर बैंक 2आई कंपनी के पिछले वर्ज़न जैसे ही हैं। इनका आकार कुछ अलग है। साथ ही नए पावर बैंक में टू-वे फास्ट चार्जिंग तकनीक जोड़ी गई है।
Advertisement

दोनों 10000 एमएएच व 20000 एमएएच क्षमता वाले इन पावर बैंक में लीथियम पॉलीमर बैटरी इस्तेमाल हुई है। इनमें डुअल यूएसबी आउटपुट दिए गए हैं। साथ ही स्मार्ट-कंट्रोल चिप भी इनमें मौज़ूद है। 10000 एमएएच वाला पावर बैंक 2आई डुअल एनोडाइज़्ड एल्युमिनियम डिज़ाइन से लैस है, जिसकी मोटाई 14.2 मिलीमीटर है। पावर बैंक के लिए 85 फीसदी कनवर्ज़न रेट का दावा किया गया है। साथ ही 20000 एमएएच वाला पावर बैंक पॉलीकार्बोनेट कवर के साथ आता है। यह क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। इससे यूज़र को फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

इनमें 9 लेयर वाला सर्किट चिप मौज़ूद है, जो पावर बैंक को ज़रूरत से ज्यादा गर्म होने से बचाता है। साथ ही गलत इनसर्ट करने, वोल्टेज बढ़ने जैसी दिक्कतों से यूज़र को राहत देता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि ये पावर बैंक यूज़र के स्मार्टफोन और टैबलेट को कई-कई बार फुल चार्ज करने में सक्षम हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.