शाओमी के ये दमदार पावर बैंक अब बिकेंगे अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी

शाओमी के स्मार्टफोन की तरह कंपनी के पावर बैंक ने भी बाज़ार में अच्छी-खासी जगह बनाई है। अब कंपनी ने मी पावर बैंक 2आई रेंज को थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स साइट के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है।

शाओमी के ये दमदार पावर बैंक अब बिकेंगे अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी

शाओमी मी पावर बैंक 2आई

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की तरह शाओमी के पावर बैंक की बाज़ार पर मज़बूत है पकड़
  • मी पावर बैंक 2आई रेंज अब ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध
  • पावर बैंक की कीमत 799 रुपये और 1,499 रुपये (क्रमश:)
विज्ञापन
शाओमी के स्मार्टफोन की तरह कंपनी के पावर बैंक ने भी बाज़ार में अच्छी-खासी जगह बनाई है। अब कंपनी ने मी पावर बैंक 2आई रेंज को थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स साइट के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है। यह एक सीरीज़ के दो अलग-अलग पावर बैंक हैं। अब इन्हें ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि कंपनी ने इन्हें पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। इनकी क्षमता 10000 एमएएच और 20000 एमएएच है। लॉन्च के बाद इन्हें मी.कॉम और मी होम स्टोर पर उपलब्ध करवाया गया था। फिर दिसंबर से इनकी बिक्री मी के साझेदार स्टोर और रिटेल स्टोर पर शुरू हुई। खास बात एक और कि यह कंपनी के पहले मेड इन इंडिया (भारत में निर्मित) पावर बैंक हैं। बता दें कि शाओमी के इन पावर बैंक की कीमत 799 रुपये और 1,499 रुपये (क्रमश:) है।

इस कदम के साथ कंपनी ने पहली बार मी पावर बैंक 2आई रेंज को थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया है। शाओमी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी साझा की है। इसके अलावा बता दें कि मी पावर बैंक 2आई कंपनी के पिछले वर्ज़न जैसे ही हैं। इनका आकार कुछ अलग है। साथ ही नए पावर बैंक में टू-वे फास्ट चार्जिंग तकनीक जोड़ी गई है।

दोनों 10000 एमएएच व 20000 एमएएच क्षमता वाले इन पावर बैंक में लीथियम पॉलीमर बैटरी इस्तेमाल हुई है। इनमें डुअल यूएसबी आउटपुट दिए गए हैं। साथ ही स्मार्ट-कंट्रोल चिप भी इनमें मौज़ूद है। 10000 एमएएच वाला पावर बैंक 2आई डुअल एनोडाइज़्ड एल्युमिनियम डिज़ाइन से लैस है, जिसकी मोटाई 14.2 मिलीमीटर है। पावर बैंक के लिए 85 फीसदी कनवर्ज़न रेट का दावा किया गया है। साथ ही 20000 एमएएच वाला पावर बैंक पॉलीकार्बोनेट कवर के साथ आता है। यह क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। इससे यूज़र को फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

इनमें 9 लेयर वाला सर्किट चिप मौज़ूद है, जो पावर बैंक को ज़रूरत से ज्यादा गर्म होने से बचाता है। साथ ही गलत इनसर्ट करने, वोल्टेज बढ़ने जैसी दिक्कतों से यूज़र को राहत देता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि ये पावर बैंक यूज़र के स्मार्टफोन और टैबलेट को कई-कई बार फुल चार्ज करने में सक्षम हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »