• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • बीएसएनएल अगले साल से 149 रुपये में देगी अनलिमिटेड फोन कॉल की सुविधाः रिपोर्ट

बीएसएनएल अगले साल से 149 रुपये में देगी अनलिमिटेड फोन कॉल की सुविधाः रिपोर्ट

बीएसएनएल अगले साल से 149 रुपये में देगी अनलिमिटेड फोन कॉल की सुविधाः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल करने की सुविधा होगी
  • इसके साथ कुछ इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा
  • इस मासिक प्लान को 1 जनवरी से पेश किए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कहा कि वह अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए अगले माह से 149 रुपये या इससे कम पैसे प्रति माह ‘टैरिफ प्लान’ पर किसी भी नेटवर्क में ‘फ्री वॉयस कॉल’ एवं कुछ डेटा देने की योजना बना रही है।

सूत्रों ने बताया कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का यह नया मंथली ‘टैरिफ प्लान’ एक जनवरी से पेश किए जाने की उम्मीद है। इससे बीएसएनएल को रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम इकाई रिलायंस जियो इंफोकॉम से मुकाबला करने में मदद मिलेगी, जिसकी एंट्री से देश की टेलीकॉम कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ गई है।

बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने अपने गृह नगर में बताया, ‘‘हमने बीएसएनएल के मोबाइल फोन ग्राहकों को अगले महीने से 149 रुपये या इससे कम पैसे प्रति माह टैरिफ प्लान पर किसी भी नेटवर्क में फ्री अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल एवं कुछ डेटा देने की शुरुआत करने की योजना बनाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएनल का रिवाइवल होना शुरू हो गया है। इसकी वित्तीय स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है। अब हम ‘ऑपरेशनल प्रॉफिट’ में हैं।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल द्वारा जो फ्री रोमिंग सुविधा दी गई है, उसके अच्छे परिणाम निकले। इससे मोबाइल ग्राहकों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल टेलीकॉम क्षेत्र में पहले नंबर एक पर था। फिर 6 पर आ गया और अब हम चौथे पायदान पर पहुंच गये हैं।

उन्होंने बताया कि हम वॉयस मोबाइल सेवा में पिछड़े हैं, लेकिन हम डेटा सेवा उपलब्ध कराने में आगे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि लैंडलाइन फोन सेक्टर में भी हम फोकस कर रहे हैं, जिसका दूरी दुनिया में आज पुनरत्थान हो रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Phone Calls
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »