BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स

पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.27 करोड़ हो गई है। कंपनी के नए टेलीकॉम टावर्स में सोलर पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 23:04 IST
ख़ास बातें
  • देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है
  • कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है
  • BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.27 करोड़ हो गई है

हाल ही में कंपनी ने अपनी वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को लॉन्च किया था

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को प्राइवेटाइज नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने संसद में यह जानकारी दी है। हाल ही में BSNL ने अपना 4G नेटवर्क लॉन्च किया था। इसके लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की 5G नेटवर्क भी शुरू करने की योजना है। 

टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने लोकसभा में बताया कि BSNL को प्राइवेटाइज करने की कोई योजना नहीं है। उनका कहना था, "भारत के लोगों से BSNL जुड़ी है और यह देश के लोगों के लिए है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मजबूत बनाने और इसकी टेलीकॉम क्षमताओं को बढ़ाने पर सरकार फोकस कर रही है। BSNL के 4G नेटवर्क पर सिंधिया ने कहा कि कंपनी के पास दो विकल्प हैं - विदेशी कंपनियों से टेलीकॉम इक्विपमेंट खरीदे जाएं या देश में क्षमताएं विकसित की जाएं। 

उन्होंने बताया, "प्रधानमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया और कहा था कि हम केवल सर्विसेज उपलब्ध नहीं कराएंगे। हम इक्विपमेंट की भी मैन्युफैक्चरिंग करेंगे। भारत का 4G स्टैक एक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर के तौर पर इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच गया है।" सिंधिया ने बताया कि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 9.27 करोड़ हो गई है। कंपनी की 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है लेकिन इससे पहले 4G को मजबूत करना होगा। 

देश के कई क्षेत्रों में BSNL ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है।  कंपनी के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर भी अपग्रेड किया जा सकता है। BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। इसमें Q का मतलब Quantum से है। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। BSNL के नए टेलीकॉम टावर्स में सोलर पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में सिंधिया ने कंपनी से अपने कस्टमर्स की संख्या को बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से मिलने वाले रेवेन्यू में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा था। हाल ही में कंपनी ने अपनी वॉयस-ओवर-WiFi (VoWiFi) सर्विस को लॉन्च किया था। इस सर्विस के इस्तेमाल से सब्सक्राइबर्स WiFi पर वॉयस कॉल्स करने के साथ मैसेज भी भेज सकेंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.