BSNL का ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान Jio, Airtel और Vi के प्लान्स की कर देता है छुट्टी

आपकी सहुलियत के लिए हमने Airtel, Jio और Vi प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन के रीचार्ज प्लान की तुलना BSNL के प्लान से की है। ऐसे में आप यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि आपके लिए कौन-सी कंपनी का प्लान बेस्ट रहने वाला है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 10:40 IST
ख़ास बातें
  • सभी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • BSNL का प्लान कम कीमत में देता है डेली 2 जीबी डाटा
  • एयरटेल, जियो व वीआई के प्लान में मिलता है डेली 1 जीबी डाटा
Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के विपरित भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। ऐसे में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान और राज्य के स्वामित्व वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स में काफी अंतर आ जाता है। आज के इस लेख में हम आपको 28 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आने वाले रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे। केवल कीमत ही नहीं बल्कि बेनेफिट के लिहाज से भी बीएसएनएल और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान में जमीन आसमान का अंतर है।

आपकी सहुलियत के लिए हमने Airtel, Jio और Vi प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन के रीचार्ज प्लान की तुलना BSNL के प्लान से की है। ऐसे में आप यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि आपके लिए कौन-सी कंपनी का प्लान बेस्ट रहने वाला है।
 

BSNL 28 days vaildity plan

बीएसएनएल कंपनी के 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले सबसे बेहतरी रीचार्ज प्लान की कीमत 187 रुपये है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को डेली 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद डाटा स्पीड घटकर 80Kbps रह जाती है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है।
 

Jio 28 days vaildity plan

BSNL की तुलना में Jio का 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला बेस्ट रीचार्ज प्लान 209 रुपये है। इस कीमत में यूज़र्स को डेली 1 जीबी डाटा प्राप्त होता है। डाटा के अलावा, प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है।
 

Airtel 28 days vaildity plan

एयरटेल के प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलने वाला बेस्ट प्लान 256 रुपये में मिलता है। इस प्लान में डेली 1 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है।
Advertisement
 

Vi 28 days vaildity plan

वीआई (वोडाफोन आइडिया) के 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 269 रुपये है। इस प्लान में डेली 1 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Vi, Airtel, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.