KL राहुल के हाथ में दिखा Realme 9 Pro का ब्लू कलर वैरिएंट! जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

Realme 9 Pro + स्‍मार्टफोन को भी लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि 15 फरवरी को ये डिवाइस अपना ग्‍लोबल डेब्‍यू करेंगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 19:32 IST
ख़ास बातें
  • केएल राहुल इन दिनों भारत की क्रिकेट टीम के वाइस-कैप्‍टन हैं
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है
  • रियलमी स्‍मार्टफोन्‍स में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है

Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और होल-पंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Photo Credit: Twitter/Onleaks

Realme 9 Pro स्‍मार्टफोन को लेकर काफी वक्‍त से अफवाहें हैं। भारत में फरवरी में इस फोन के लॉन्‍च होने की खबरें हैं। अब उससे पहले Realme 9 Pro के ब्लू कलर ऑप्शन को कथित तौर पर देखा गया है। दावा है कि जल्‍द लॉन्‍च होने जा रहे फोन्‍स में से एक डिवाइस Realme 9 Pro वनिला होगी। इसके अलावा Realme 9 Pro + स्‍मार्टफोन को भी लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि 15 फरवरी को ये डिवाइस अपना ग्‍लोबल डेब्‍यू करेंगी। फोन को ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू कलर ऑप्‍शंस में पेश किया जा सकता है। Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और होल-पंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme 9 Pro के ब्लू कलर वैरिएंट को भारतीय क्रिकेट के स्‍टार केएल राहुल के हाथों में देखा गया है। केएल राहुल इन दिनों वनडे इंटरनेशनल्‍स और 20-20 इंटरनेशनल्‍स फॉर्मेट में भारत की क्रिकेट टीम के वाइस-कैप्‍टन हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि इमेज में दिखाई दे रहा फोन ‘इलेक्ट्रिक और वाइब्रैंट ब्‍लू कलर में Realme 9 Pro होने की संभावना है'। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जो वैसा ही है, जैसा इस फोन को लेकर दावों में कहा गया है। टिपस्टर स्टीव एच.मैकफली (@OnLeaks) ने इसे शेयर किया था। उन्‍होंने दावा किया था कि फोन ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू ऑप्‍शंस में उपलब्ध होगा।
 

Realme 9 Pro के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस

पिछली रिपोर्टों में दावा किया गया था कि Realme 9 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर से पावर्ड हो सकती है और 6GB या 8GB रैम व 128GB इंटरनल स्‍टोरेज से लैस होगी। इन रियलमी स्‍मार्टफोन्‍स में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा इन फोन्‍स में मिलने की बात कही जा रही है। कहा जाता है कि Realme फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.