ब्लू लाइफ मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ब्लू लाइफ मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ब्लू ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लू लाइफ मैक्स लॉन्च कर दिया है। ब्लू लाइफ मैक्स को अमेरिका में कंपनी के आधिकारिक रिटेल पार्टनर अमेज़न पर उपलब्ध है। फोन के अनलॉक वेरिएंट की कीमत 118.87 डॉलर (करीब 8,100 रुपये) है। यह फोन डार्क ब्लू कलर वेरिएंट में आएगा।

ब्लू लाइफ मैक्स की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दी गई 3700 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि आम इस्तेमाल के साथ फोन की बैटरी तीन दिन तक चलेगी। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

ब्लू के इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 720 x 1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। ब्लू लाइफ मैक्स में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 1 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया ज सकता है।

बात करें कैमरे की तो ब्लू लाइफ मैक्स में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरों में एलईडी फ्लैश भी है। फोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन का डाइमेंशन 154.5 x 77.1 x 8.7 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »