ब्लैकबेरी इस साल लॉन्च करेगी दो किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 18:52 IST
ब्लैकबेरी ने महंगे एंड्रॉयड स्मार्टफोन प्रिव पेश करने के बाद मिड रेंज सेगमेंट उतरने का मन बना लिया है। कंपनी के सीईओ जॉन चेन ने एक इंटरव्यू में कहा कि कनाडा की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस साल दो और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश करेगी जो मिडरेंज सेगमेंट के होंगे। हालांकि, उन्होंने लॉन्च की समयसीमा नहीं बताई।

गौर करने वाली बात है कि जॉन चेन ने इससे पहले भी मिडरेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश करने की बात कही थी। 'द नेशनल वेबसाइट' को दिए इंटरव्यू में चेन ने बताया कि दो में से एक हैंडसेट पूरी तरह से टचस्क्रीन वाला होगा और दूसरा फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड वाला। इसके अलावा हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने यह ज़रूर बताया कि इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत 300-400 डॉलर (करीब 20,000 - 26,600 रुपये) के बीच होगी।

चेन ने यह भी माना कि एंड्रॉयड आधारित प्रिव स्मार्टफोन की कीमत बहुत ज्यादा है। ध्यान रहे कि कंपनी ने इस हफ्ते ही ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया था। अमेरिका में यह स्लाइडर एंड्रॉयड स्मार्टफोन अब 649 डॉलर में उपलब्ध है, पहले की तुलना में 50 डॉलर सस्ता।

हालांकि, भारत में यह हैंडसेट अब भी 62,990 रुपये में मिल रहा है। उम्मीद जताई गई है कि यहां भी आधिकारिक कटौती का ऐलान जल्द किया जाएगा।
Advertisement

याद दिला दें कि ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले साल अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। और इसकी बिक्री अमेरिका व कनाडा में पिछले साल नवंबर महीने में शुरू हुई। अमेरिका में ब्लैकबेरी प्रिव की कीमत 699 डॉलर है।
Advertisement

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 540 पीपीआई। इसमें ग्लब मोड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी ने हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एड्रेनो 418 जीपीयू का इस्तेमाल किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.