ब्लैकबेरी 2016 में मिड-रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च

ब्लैकबेरी 2016 में मिड-रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च
विज्ञापन
कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी 2016 में दूसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर सकती है। यह संकेत मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन चेन ने दिया। सॉफ्टपीडिया डॉट कॉम के मुताबिक, चेन ने कहा कि पहला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 'ब्लैकबेरी प्रिव' यदि सफल रहता है, तो हम 2016 में एक और महंगी श्रेणी के स्मार्टफोन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

चेन ने कहा कि ब्लैकबेरी प्रिव की बिक्री अब तक अच्छी रही है। इसका मतलब है कि कंपनी अगले साल अपेक्षाकृत कम कीमत वाले स्मार्टफोन के बारे में सोच सकती है।

डिजिटल ट्रेंड की रिपोर्ट के मुताबिक 28 नवंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी की वैश्विक बिक्री तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 11.8 फीसदी बढ़कर 54.8 करोड़ डॉलर रही थी।

गत दो साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि कंपनी को लगातार दो तिमाहियों में अधिक आय हासिल हुई है।

ब्लैकबेरी प्रिव अभी सिर्फ चार देशों में बिक रहा है। अगले तीन महीने में कंपनी 31 क्षेत्रों में स्मार्टफोन लॉन्च करना चाहती है।

कनाडा की इस कंपनी ने अपने दूसरे एंड्रॉयड फोन को लेकर स्पष्टता से तो कुछ नहीं बताया है, लेकिन पिछले महीने में एक नए ब्लैकबेरी स्मार्टफोन को बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इससे खुलासा हुआ है कि कंपनी अपने डिवाइस में सैमसंग के एक्सीनॉस चिपसेट को टेस्ट कर रही है। ब्लैकबेरी के इस स्मार्टफोन को STV100-1 के कोडनेम के साथ जीएफएक्सबेंच की साइट पर लिस्ट किया गया। इसमें 2.1 गीगाहर्ट्ज़ सैमसंग के ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, ब्लैकबेरी के दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन ''वियना'' की तस्वीरें पिछले महीने लीक हुई थीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »