ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन
कनाडा की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी के पहले एंड्रॉयड फोन प्रिव के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी गई है। इसके लिए कंपनी ने एक अलग वेबसाइट लॉन्च की है। इस पेज के जरिए हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है। इच्छुक यूज़र इस पेज पर साइन अप कर सकते हैं जिसके बाद उन्हें हैंडसेट की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

ब्लैकबेरी प्रिव के प्री-रजिस्ट्रेशन पेज से यह खुलासा हुआ है कि हैंडसेट में 5.4 इंच का डुअल-कर्व्ड डिस्प्ले, 3410 एमएएच की बैटरी, टच और फिज़िकल कीबोर्ड होगा। यह हैंडसेट ब्लैकबेरी के वार्निंग सिस्टम डीटीईएक से लैस होगा। इस फ़ीचर के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है।

प्री-रजिस्ट्रेशन पेज से यह भी पता चला है कि प्रिव स्मार्टफोन ब्लैकबेरी के जाने-पहचाने कीबोर्ड, शानदार सिक्योरिटी और प्रोडक्टिविटी से लैस होगा। इसके अलावा यूज़र गूगल प्ले को भी एक्सेस कर पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि इस हफ्ते की शुरुआत में ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन का विस्तृत हैंड्स-ऑन एक वेबसाइट द्वारा जारी किया गया था। 5.4 इंच के स्क्रीन की पुष्टि के अलावा यह भी पता चला कि इसमें क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

हाल ही में एक रेडिट यूज़र ने भी ब्लैकबेरी प्रिव की एक तस्वीर शेयर करके दावा किया था कि यह स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 से पतला होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »