ब्लैकबेरी के फिज़िकल कीबोर्ड वाले मरकरी स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2016 12:24 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी मरकरी की तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं
  • ब्लैकबेरी इसी महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है
  • इसकी बिक्री 2017 में शुरू होने की उम्मीद है
ब्लैकबेरी पिछले कुछ समय से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में सुधार की कोशिश कर रही है लेकिन कामयाब नहीं हुई। ब्लैकबेरी के सीईओ जॉन चेन ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि कंपनी क्वार्टी कीबोर्ड वाले एक आखिरी स्मार्टफोन पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोपन का कोडनेम मरकरी होगा और अब लीक तस्वीरों में इस डिवाइस के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

ब्लैकबेरी मरकरी की तस्वीरें वीबो पर लीक हुई हैं। और इन तस्वीरों में यह फोन पिछले ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन जैसा दिख रहा है। हालांकि, कीबोर्ड को डिस्प्ले के नीचे जगह दी गई है। फोन में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं और ये बटन प्रिव की तरह ऑनस्क्रीन नहीं हैं।

कथित ब्लैकबेरी मरकरी में एक फिंगरप्रिंट सेंसर होने का पता भी चला है। इस सेंसर को स्पेस बार में इंटीग्रेट किया जा सकता है। ब्लैकबेरी इसी महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है और इसकी बिक्री 2017 में शुरू होने की उम्मीद है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4.5 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया है। इस लीक से फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 18 मेगापिक्सल रियर कैमर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का पता चला है।

ब्लैकबेरी अपने फैंस के लिए यह आखिरी फोन बनाने के बाद आधिकारिक रूप से मोबाइल फोन बनाना, बेचना और डिस्ट्रीब्यूट करना बंद कर देगी। कंपनी ब्लैकबेरी ब्रांड से स्मार्टफोन बनाने के लिए दूसरी कंपनियों को लाइसेंस देगी।
Advertisement

ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन में सबसे ख़ास फ़ीचर हमेशा से फिज़िकल कीबोर्ड रहा है। अभी भी कई यूज़र इस फ़ीचर वाले फोन की चाहत रखते हैं और कंपनी अपने फैंस के लिए इस आखिरी फोन के जरिए उनकी ख्वाहिश पूरी करना चाहती है। अभी ब्लैकबेरी मरकरी के बारे में बहुत कम जानकारी ही मिली है। लेकिन लॉन्च की तारीख के पास आने के साथ ही और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.