16GB रैम के साथ Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ Black Shark 4S Pro फोन AnTuTu पर लिस्ट!

Black Shark 4S Pro स्मार्टफोन कथित रूप से AnTuTu वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। कंपनी कल चीन में Black Shark 4S फोन लॉन्च करने वाली है और उससे पहले सामने आया है कि कंपनी जल्द ही Black Shark 4S Pro फोन को भी लॉन्च कर सकती है।

16GB रैम के साथ Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ Black Shark 4S Pro फोन AnTuTu पर लिस्ट!
ख़ास बातें
  • Black Shark 4S Pro में मिल सकता है 6.67 इंच एमोलेड फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले
  • ब्लैक शार्क 4एस प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा आ सकता है
  • Black Shark 4S चीन में कल होगा लॉन्च
विज्ञापन
Black Shark 4S Pro स्मार्टफोन कथित रूप से AnTuTu वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। कंपनी कल चीन में Black Shark 4S फोन लॉन्च करने वाली है और उससे पहले सामने आया है कि कंपनी जल्द ही Black Shark 4S Pro फोन को भी लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ब्लैक शार्क 4एस प्रो फोन AnTuTu वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। वेबसाइट पर यह फोन KSR-A1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, KSR-A1 मॉडल नंबर के साथ आगामी Black Shark फोन बेंचमार्किंग AnTuTu वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Black Shark 4S Pro स्मार्टफोन हो सकता है। साथ ही रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है, जिसके अनुसार फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर प्लस से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद हो सकती है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि फोन का सीपीयू टेस्ट स्कोर 216996, जीपीयू स्कोर 319,912, मैमोरी टेस्ट स्कोर 189,260 और UX टेस्ट स्कोर 161,566 है। AnTuTu पर फोन को 887,734 स्कोर प्राप्त हुए हैं।

हाल ही में कंफर्म किया था कि ब्लैक शार्क 4एस सीरीज़ में अपने पिछले वर्ज़न के समान डिस्प्ले मिलेगा। माना जा रहा है कि फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच एमोलेड फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ होगा। ब्लैक शार्क 4एस प्रो फोन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

अपने पिछले वर्ज़न की तरह फोन की बैटरी 4,500mAh की होगी या नहीं फिलहाल साफ नहीं है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Black Shark 4S Pro, AnTuTu site
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »