Black Shark 2 है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस, जानें स्पेसिफिकेशन

Black Shark ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी खासियतों के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Black Shark 2 की चीन में शुरुआती कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,700 रुपये)
  • ब्लैक शार्क 2 के प्री-ऑर्डर शुरू
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है Black Shark 2

Black Shark 2 Launch: ब्लैक शार्क 2 है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस, जानें स्पेसिफिकेशन

Xiaomi की सहयोगी कंपनी Black Shark ने सोमवार यानी 18 मार्च 2019 को अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 को चीन में लॉन्च कर दिया है। ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन इलाइट गेमिंग ग्राफिक प्रोसेसिंग तकनीक के साथ आता है। यह फोन हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। Black Shark 2 स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज और 12 जीबी तक रैम है।
 

Black Shark 2 की कीमत

चीनी मार्केट में ब्लैक शार्क 2 की शुरुआती कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,700 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन लगभग 35,800 रुपये) है। इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,800 रुपये) और इसके प्रीमियम मॉडल में 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 4,199 चीनी युआन (लगभग  42,900 रुपये) है। यह हैंडसेट शैडो ब्लैक और फ्रोज़न सिल्वर रंग में मिलेगा। Black Shark की आधिकारिक वेबसाइट, TMall और JD.com पर Black Shark 2 के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं।
Advertisement
 

Black Shark 2 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाले ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम है।

अब बात Black Shark 2 के कैमरा सेटअप की। ब्लैक शार्क 2 में दो रियर कैमरे हैं, फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। रियर कैमरा 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। Black Shark 2 में दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए  4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.61x75.01x8.77 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent performance
  • Good pressure-sensitive display
  • Bad
  • No dust or water resistance
  • Large and bulky
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.