Xiaomi Black Friday Sale: Redmi Note 6 Pro समेत कई अन्य शाओमी प्रोडक्ट मिलेंगे सस्ते में

Xiaomi Black Friday Sale: शाओमी 23 नवंबर को ब्लैक फ्राइडे प्रमोशनल सेल का आयोजन कर रही है। सेल के दौरान कई शाओमी प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदने का मौका होगा।

Xiaomi Black Friday Sale: Redmi Note 6 Pro समेत कई अन्य शाओमी प्रोडक्ट मिलेंगे सस्ते में

Xiaomi Black Friday Sale में कई शाओमी प्रोडक्ट मिलेंगे सस्ते में

ख़ास बातें
  • Xiaomi Black Friday Sale 23 नवंबर को
  • ब्लैक फ्राइडे2018 सेल में कई शाओमी प्रोडक्ट बिकेंगे सस्ते में
  • ब्लैक फ्राइडे सेल में Redmi Note 6 Pro पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 6 Pro को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारत में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो का दाम 13,999 रुपये (4 जीबी/ 64 जीबी ) और 14,999 रुपये (6 जीबी/64 जीबी) है। यदि आप Redmi Note 6 Pro को डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो Xiaomi कल यानी 23 नवंबर को Black Friday 2018 प्रमोशनल सेल का आयोजन कर रही है। रेडमी नोट 6 प्रो की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi Home पर दोपहर 12 बजे होगी।

कल सेल के दौरान Redmi Note 6 Pro कितने रुपये में बेचा जाएगा, इस बात की जानकारी Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट करते हुए दी है। Black Friday ऑफर का लाभ अन्य शाओमी प्रोडक्ट पर भी होगा। हालांकि, अभी यह जानकारी मुहैया नहीं कराई गई कि किस प्रोडक्ट पर क्या ऑफर दिया जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि कई शाओमी प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका होगा। उम्मीद है कि कल दोपहर 12 बजे ही डील्स पर से पर्दा उठाया जाएगा।

शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com पर ब्लैक फ्राइडे 2018 प्रमोशनल सेल का आयोजन किया जाएगा। सेल के दौरान ग्राहक Redmi Note 6 Pro के 4 जीबी/ 64 जीबी और 6 जीबी/64 जीबी वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट के बाद यह हैंडसेट क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये में बेचे जाएंगे। Xiaomi ने इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि ब्लैक फ्राइडे ऑफर केवल एक दिन के लिए ही वैध है। शाओमी ने एचडीएफसी बैंक के साथ हाथ मिलाया है। इसका मतलब यदि आप एचडीएफसी बैंक कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो अतिरिक्त 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। 500 रुपये की अतिरिक्त छूट के बाद 4 जीबी रैम मॉडल 12,499 रुपये और 6 जीबी वेरिएंट 14,499 रुपये में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »