दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे Microsoft के को-फाउंडर Bill Gates इस फोल्डेबल Android फोन का करते हैं इस्तेमाल!

Samsung के इस फोन में Windows से लिंक करने और PC यूजर्स को अपने कंप्यूटर पर Android ऐप्स का इस्तेमाल करने, गैलरी केंटेंट खोजने जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2022 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Z Fold 3 फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करते हैं Bill Gates
  • Samsung ने Galaxy Z Fold 3 को 2021 में लॉन्च किया था
  • PC यूजर को अपने कंप्यूटर पर Android ऐप्स का इस्तेमाल करने देता है यह फोन

Microsoft के पास दो डिस्प्ले वाला Surface Duo डिवाइस है

बीते हफ्ते, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने Reddit पर AMA (आस्क मी एनीथिंग) सेशन किया, जिसमें उनसे पूछा गया कि वे कौन-सा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने इसका जवाब देते हुए बताया कि वे Android पर काम करने वाला Samsung Galaxy Z Fold 3 फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करते हैं। निश्चित तौर पर बिल का यह जवाब हैरान करता है, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट के पास भी एक डुअल डिस्प्ले डिवाइस है, जिसका नाम Surface Duo है। 

Reddit AMA सेशन के दौरान bwagnon713 यूजरनेम वाले एक रेडिट यूजर ने Bill Gates से सवाल किया कि "आपके पास किस तरह का फोन है?", जिस पर गेट्स ने जवाब दिया, (अनुवादित) "मेरे पास एक एंड्रॉयड ZFold3 है। मैं विभिन्न [फोन] आजमाता हूं। इस स्क्रीन के साथ, मैं एक बेहतरीन पोर्टेबल पीसी और फोन के साथ काम कर सकता हूं।"
 
बता दें, Samsung ने Galaxy Z Fold 3 को 2021 में लॉन्च किया था, जो एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। जैसा कि हमने बताया, उनका जवाब थोड़ा चौंकाता है, क्योंकि Microsoft के Surface Duo डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। बता दें कि सरफेस डुओ भी Android डिवाइस है। हालांकि, यह फोल्डेबल डिस्प्ले से लैस नहीं है और न ही यह सैमसंग के फोल्डेबल फोन की तरह काम करता है।

Samsung के इस फोन में Windows से लिंक करने और PC यूजर्स को अपने कंप्यूटर पर Android ऐप्स का इस्तेमाल करने, गैलरी केंटेंट खोजने जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। गेट्स पहले भी बोल चुके हैं कि iOS की तुलना में Android अधिक लचीला है और एंड्रॉयड फोन निर्माता माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर को प्री-इंस्टॉल देते हैं। शायद यही कारण है कि बिल गेट्स की पहली पसंद Android OS से लैस Galaxy Z Fold 3 फोल्डेबल फोन है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 में 7.6-इंच का प्राइमरी QXGA+ (2,208x1,768 पिक्सल) डायनामिक एमोलेड 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 22.5:18 आस्पेक्ट रेशियो और 374ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करता है। फोन में 6.2-इंच का HD+ (832x2,268 पिक्सल) डायनेमिक एमोलेड 2X सेकंडरी डिस्प्ले भी है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 24.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 387ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करता है।
Advertisement

Samsung Galaxy Fold 3 में 5nm Qualcomm Snapdragon 888 मिलता है। फोन में कवर पर 10 मेगापिक्सल का कैमरा है और इसकी फोल्डिंग स्क्रीन के ऊपर 4-मेगापिक्सल का एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा है। Samsung Galaxy Z Fold 3 में 4,400mAh की डुअल-सेल बैटरी मिलती है, जो वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से लैस आता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  3. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  4. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  6. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  9. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  10. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.