Bharti Airtel ने बंद किया सिर्फ कॉल वाला प्लान, 199 का होगा न्यूनतम रिचार्ज

भारती एयरटेल की वेबसाइट पर प्रीपेड प्लान्स को अपडेट किया गया है। कंपनी ने 199 रुपये को न्यूनतम रिचार्ज के विकल्प के तौर पर पेश किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 नवंबर 2025 22:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के सब्सक्राइबर्स के लिए न्यूनतम रिचार्ज 199 रुपये का हो गया है
  • भारती एयरटेल ने 189 रुपये के प्लान को बंद करने की घोषणा नहीं की है
  • पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा पर जोर बढ़ाया है

पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा पर जोर बढ़ाया है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल ने अपना 189 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है। कंपनी के प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए न्यूनतम रिचार्ज  बढ़कर 199 रुपये का हो गया है। भारती एयरटेल ने जिस टैरिफ प्लान को बंद किया है, उसका इस्तेमाल केवल वॉयस कॉल्स करने वाले कस्टमर्स ज्यादा करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा वाले टैरिफ प्लान्स की संख्या बढ़ाई है। हालांकि, इन प्लान्स के लिए सब्सक्राइबर्स को कुछ अधिक प्राइस चुकाना पड़ता है। 

भारती एयरटेल की वेबसाइट पर प्रीपेड प्लान्स को अपडेट किया गया है। कंपनी ने 199 रुपये को न्यूनतम रिचार्ज के विकल्प के तौर पर पेश किया है। इससे पहले कंपनी का न्यूनतम रिचार्ज 189 रुपये का था और इसमे केवल वॉयस कॉल्स उपलब्ध थी। इस प्लान का इस्तेमाल करने वालों में ग्रामीण क्षेत्रों के कस्टमर्स और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या है। इस कैटेगरी के कस्टमर्स को वॉयस कॉल्स के लिए 199 रुपये का डेटा प्लान खरीदना होगा और इसके साथ उन्हें कुछ डेटा और अन्य बेनेफिट भी मिलेंगे। 

हालांकि, कंपनी ने 189 रुपये के प्लान को बंद करने की घोषणा नहीं की है। न्यूनतम टैरिफ प्लान का प्राइस बढ़ाने से भारती एयरटेल के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही भारती एयरटेल ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। 

पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा पर जोर बढ़ाया है। इसका बड़ा कारण इंटरनेट की पहुंच तेजी से बढ़ना और डेटा की बढ़ती डिमांड है। भारती एयरटेल के 199 रुपये के नए प्लान में मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, प्रति दिन 100  SMS और 28 दिनों के लिए 2 GB का डेटा मिलेगा। इस डेटा की लिमिट समाप्त होने पर सब्सक्राइबर्स को 50 पैसे प्रति MB का भुगतान करना होगा।  इसके अलावा सब्सक्राइबर्स को मुफ्त हेलो ट्यून्स और 12 महीने का Perplexity Pro AI tool का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। हालांकि, ये बेनेफिट उन कस्टमर्स के लिए उपयोगी नहीं हैं जिन्हें केवल वॉयस कॉल्स के लिए कम प्राइस वाले टैरिफ प्लान की जरूरत है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.