15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

Xiaomi जैसे ब्रांड के कई नए फोन आने और कुछ फोन की कीमत में कटौती के बाद 15,000 रुपये तक के फोन खरीदना का यह बिल्कुल सही वक्त है।

15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

Asus Zenfone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro

ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर उभर कर आता है
  • ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और रेडमी नोट 5 भी हैं अच्छे विकल्प
  • मोटो जी5एस प्लस व शाओमी मी ए1 भले ही पुराने हैं, लेकिन ये अच्छे ऑप्शन हैं
विज्ञापन
15,000 रुपये से कम में मिलने वाला बेस्ट स्मार्टफोन कौन सा है? इस सवाल का जवाब दे पाना बेहद ही मुश्किल है। देखा जाए तो 15,000 रुपये वाला प्राइस सेगमेंट भारत में सबसे लोकप्रिय है और इस सेगमेंट में कंपनियों के बीच भी जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। बीते कुछ सालों में 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में कई ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं जो कई मायनों में फ्लैगशिप डिवाइस को भी चुनौती दे सकते हैं। सच तो यह है कि कंपनियों की भी कोशिश इस सेगमेंट में ज़्यादा से ज़्यादा फोन लॉन्च करने की रहती है क्योंकि यह ग्राहकों के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है।

Xiaomi जैसे ब्रांड के कई नए फोन आने और कुछ फोन की कीमत में कटौती के बाद 15,000 रुपये तक के फोन खरीदना का यह बिल्कुल सही वक्त है। इस सूची में उन्हीं फोन को शामिल किया गया है जिन्हें Gadgets 360 द्वारा रिव्यू किया गया है। अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो आप 10,000 रुपये तक के बेस्ट स्मार्टफोन पर भी नज़र डाल सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो (रिव्यू) बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आने वाला एक और स्मार्टफोन है। मेटल डिज़ाइन वाले इस फोन में पिछले हिस्से पर बेहद ही सक्षम दो रियर कैमरे हैं। यह फेस अनलॉक फीचर से लैस है और इसमें बेहद ही क्रिस्प व वाइब्रेंट 5.99 इंच का डिस्प्ले है।


शाओमी के अन्य फोन की तरह Redmi Note 5 Pro अपनी कीमत में बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। पैकेज के तौर पर देखें तो यह 15,000 रुपये की प्राइस रेंज के बेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और बैटरी 4000 एमएएच की है। 14,999 रुपये में आपको इस फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट मिल जाएगा। वैसे, इसका एक 6 जीबी रैम वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

Asus ZenFone Max Pro M1
ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1, असूस ब्रांड का सबसे दमदार बजट स्मार्टफोन है। आम इस्तेमाल में बैटरी काफी निराश करती है, खासकर इसमें दी गई बड़ी बैटरी को देखते हुए। हालांकि, ब्राइट और पंची डिस्प्ले, शानदार परफॉर्मेंस, स्लीक डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर इस कमी को दूर करने का काम करते हैं।


ZenFone Max Pro M1 के तीन वेरिएंट हैं। ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है।

Xiaomi Redmi Note 5
Redmi Note 5 Pro का छोटा भाई Redmi Note 5 उन यूज़र के लिए है जिनका बजट थोड़ा कम है। पतले बेज़ल वाला डिज़ाइन, दमदार बैटरी लाइफ, क्रिस्प और विविड डिस्प्ले, ठीक-ठाक कैमरे और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण Redmi Note 5 (रिव्यू) हर लिहाज से फायदे का सौदा है।


इसमें बेहद ही सक्षम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 5.99 इंच फुलस्क्रीन डिस्प्ले, 4000 एमएएच बैटरी और 32/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है जबकि 4 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये में बिकता है।

Moto G5S Plus
भले ही मार्केट में मोटो जी सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन आ गए हों, लेकिन Moto G5S Plus (रिव्यू) आज भी एक अच्छा विकल्प है। यह मोटो जी6 से ज़्यादा पावरफुल तो है ही, साथ में यह ज़्यादा वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट है। इसकी बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। लगभग एंड्रॉयड स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलता है। यह 5.5 इंच के क्रिस्प डिस्प्ले के साथ आता है।


अगर आप ट्रेंड में रहना पसंद करते हैं तो मोटो जी5एस प्लस में 18:9 डिस्प्ले की कमी खटक सकती है। स्मार्टफोन का सिर्फ एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे आप 12,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Xiaomi Mi A1
करीब साल भर पुराना होने के बावजूद यह स्मार्टफोन इस सेगमेंट में अपनी बढ़त बनाए हुए है। Xiaomi Mi A1 (रिव्यू) अपनी क्लास के बेस्ट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह प्रीमियम मेटल डिजाइन और बेहद ही सक्षम प्रोसेसर से लैस है।


इसके अलावा Mi A1 शाओमी परिवार का एक मात्र एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। इसमें आपको दमदार हार्डवेयर के साथ स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसका एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम वाला है जो 13,999 रुपये में मिलता है।

Xiaomi Mi Max 2
फैबलेट के दीवानों के लिए 6.44 इंच डिस्प्ले वाला Xiaomi Mi Max 2 (रिव्यू) एक अच्छा विकल्प है। परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन इस फोन के पक्ष में जाते हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 5300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

वैसे, बड़े डिस्प्ले के कारण आपको कई समझौते भी करने पड़ेंगे। फोन को एक हाथ में रखना आसान नहीं है और इसके कैमरे बेहद ही औसत क्वालिटी के हैं। 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 12,999 रुपये है और इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

और विकल्प
कुछ और विकल्प पर गौर करें तो हॉनर 7एक्स का 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट अच्छा विकल्प है जो 12,999 रुपये का है। इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जो 15,999 रुपये का है। हम इस वेरिएंट को खरीदने का सुझाव नहीं दे सकते। Honor 7X की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और यह वाइब्रेंट एज टू एज डिस्प्ले के साथ आता है। यह बेहद ही पावरफुल हार्डवेयर और बिना बेज़ल वाले डिज़ाइन से लैस है। कैमरे औसत क्वालिटी के हैं और बैटरी लाइफ भी संतोषजनक ही है।

Honor 9 Lite  के बारे में भी विचार किया जा सकता है। यह ग्लास यूनीबॉडी डिजाइन, फेस अनलॉक, सक्षम डुअल कैमरा सेटअप और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आता है। इस फोन के पिछले हिस्से पर 13+2 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप है। यही सेटअप फ्रंट पैनल पर भी है। इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 14,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।

Galaxy S9 और S8 की डिज़ाइन से प्रेरित Galaxy J6 (रिव्यू) सैमसंग के प्रशंसकों के लिए एक अच्छा विकल्प है। 15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में सुपरएमोलेड डिस्प्ले हर तरह से फायदे का सौदा है। बैटरी लाइफ में काफी दम है, खासकर 3000 एमएएच की क्षमता को देखते हुए। कैमरे निराश करते हैं और ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहद ही औसत है।

स्लिम और लाइट डिजाइन, अच्छी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर Oppo A83 (रिव्यू) भी इस प्राइस सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प है। फोन को 12,500 रुपये में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। लेकिन यही किसी एक डिपार्टमेंट में भी बहुत अच्छा नहीं है।

आपके हिसाब से कौन है 15,000 रुपये से कम में मिलने वाला बेहतरीन स्मार्टफोन? कमेंट के ज़रिए हमें बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Best Phone Under 15000, Best Mobile Under 15000
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »