Samsung से लेकर Redmi और Lava जैसे 8 हजार में आने वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन

अगर आप बजट सिर्फ 8 हजार रुपये है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस बजट में भी आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। इ

Samsung से लेकर Redmi और Lava जैसे 8 हजार में आने वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Photo Credit: Tecno

Tecno Pop 9 5G में 5,000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M06 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A4 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Lava Storm Lite 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
अगर आप बजट सिर्फ 8 हजार रुपये है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस बजट में भी आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy M06 5G, Redmi A4 5G, Lava Storm Lite 5G, Tecno Pop 9 5G और Lava Shark 5G शामिल हैं। यहां हम आपको 8 हजार रुपये में आने वाले बेस्ट 5जी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


8 हजार में आने वाले टॉप 5जी स्मार्टफोन


Samsung Galaxy M06 5G
Samsung Galaxy M06 5G का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Galaxy M06 5G में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। Galaxy M06 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 6.0 पर काम करता है। Galaxy M06 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Redmi A4 5G
Redmi A4 5G के 4GB RAM +  64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,999 रुपये है। A4 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्‍सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपर ओएस पर काम करता है। A4 5G में 5160mAh की बैटरी दी गई है जो 18W की चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। 

Lava Storm Lite 5G
Lava Storm Lite 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Storm Lite 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Storm Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Storm Lite 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Tecno Pop 9 5G
Tecno Pop 9 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Tecno Pop 9 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। Pop 9 5G के रियर में 48 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Lava Shark 5G
Lava Shark 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Shark 5G में 6.7 इंच का HD प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Unisoc T765 6nm चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • कमियां
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
डिस्प्ले6.88 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Unspecified
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »