• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • असूस ज़ेनफोन पेगासुस 3एस में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन पेगासुस 3एस में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन पेगासुस 3एस में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
सीईएस 2017 में असूस ने ज़ेनफोन 3 ज़ूम और ज़ेनफोन एआर स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब असूस ने अपना नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन पेगासुस 3एस चीन में लॉन्च कर दिया है। असूस ज़ेनफोन 3एस पिछले साल लॉन्च हुए ज़ेनफोन पेगासुस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। ज़ेनफोन पेगासुस 3एस के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,700 रुपये) है जबिक 32 जीबी वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस फोन के इसी महीने से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। अभी चीन से बाहर फोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

असूस ज़ेनफोन पेगासुस 3एस स्मार्टफोन में 5.2 इंच आईपीएस एचडी डिस्प्ले है। इसके ऊपर 2.5डी ग्लास दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर 64-बिट मीडियाटेक एमटी6750  प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
asus zenfone pegasus 3s

बात करें कैमरे की तो ज़ेनफोन पेगासुस 3एस में अपर्चर एफ/2.0 और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। असूस ने अच्छी व आसान फोटोग्राफी के लिए पिक्सलमास्टर टेक्नोलॉजी दी है। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किया गया है।

ज़ेनफोन पेगासुस 3एस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 30 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »