Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus के ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है।

Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

ख़ास बातें
  • अपडेट के साथ मिलेगा जनवरी 2019 सिक्योरिटी पैच
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है Asus ZenFone Max Pro M2
  • Asus ZenFone Max Pro M2 के तीन वेरिएंट हैं.
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus के ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। असूस जे़नफोन मैक्स प्रो एम2 को मिले अपडेट के साथ कई नए फीचर्स और जनवरी 2019 सिक्योरिटी पैच को रोल आउट किया गया है। Asus के मुताबिक, अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है, ऐसे में सभी ZenFone Max Pro M2 यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। याद करा दें कि ZenFone Max Pro M2 को पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस माह के शुरुआत में भी हैंडसेट के लिए एक अपडेट जारी हुआ था।

गौर करने वाली बात यह है कि Asus ने वादा किया था कि जनवरी में ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) अपडेट मिल जाएगा। लेकिन आज जनवरी 2019 माह का अंतिम दिन है, देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कंपनी हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को कब जारी करती है। Asus India ने हाल ही में ZenFone Max Pro M2 को दिए अपडेट की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी।

ट्वीट में लिखा है कि अपडेट ऑप्टिमाइज़ बैटरी परफॉर्मेंस और इंप्रूव कैमरा परफॉर्मेंस समेत कई अन्य फीचर्स के साथ आ रहा है। अपडेट के बाद हैंडसेट में एडवांस एआई सीन डिटेक्शन फीचर भी जुड़ जाएगा। लेटेस्ट सिक्योरिटी फिक्स के साथ जनवरी 2019 सिक्योरिटी पैच भी दिया जा रहा है।

Asus ZenFone Max Pro M2 यूजर्स को अपडेट मिलते ही नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। अगर आपको अभी अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings > System > Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। याद करा दें कि, डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम। Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • कमियां
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone Max Pro M2, Asus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »