Asus ZenFone Max Pro (M1) आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Asus ZenFone Max Pro (M1) को आज लॉन्च किया जाएगा। करीब एक हफ्ते पहले ही इस स्मार्टफोन को ताइवानी कंपनी असूस ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में पेश किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2018 11:13 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro (M1) को दुनियाभर में सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च
  • ZenFone Max Pro (M1) डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा
  • असूस के इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होने की पुष्टि
Asus ZenFone Max Pro (M1) को आज लॉन्च किया जाएगा। करीब एक हफ्ते पहले ही इस स्मार्टफोन को ताइवानी कंपनी असूस ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी में पेश किया था। कंपनी ने अभी तक ज़ेनफोन मैक्स प्रो (एम1) स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया है, लेकिन फ्लिपकार्ट के वेब पेज से इसमें स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होने की पुष्टि हो गई है। इसी पेज पर जारी किया गया वीडियो यह भी बताता है कि फोन की बैटरी और स्पीड पर कंपनी जोर रहेगा। बता दें कि ZenFone Max Pro (M1) को दुनियाभर में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जा रहा है।
 

Asus ZenFone Max Pro (M1) लाइव स्ट्रीम

बता दें कि असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो (एम1) को भारत में सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया गया है। लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। असूस इस इवेंट में एक नई सेवा से भी पर्दा भी उठाएगी। आप चाहें तो इस पेज में इंबेड किए गए वीडियो के प्ले बटन हिट करके लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।


Asus ZenFone Max Pro (M1) स्पेसिफिकेशन

असूस इंडोनेशिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला है कि ZenFone Max Pro (M1) डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें से एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। साथ में पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा जिसका इस्तेमाल लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro में किया गया था।

Asus-ZenFone.com का दावा है कि हैंडसेट स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो सॉफ्टवेयर के साथ आता है। इंडोनेशिया में तो यह फीचर होना तय है। ZenFone Max Pro (M1) के टीज़र वीडियो में “the Android that you want” लाइन का इस्तेमाल हुआ है जो स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो की ओर इशारा करता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ZenFone Max Pro (M1) में 6 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह फेस अनलॉक और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें अलग से माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया जाएगा। खबर है कि इसके दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000 एमएएच की बैटरी दिए जाने की भी खबर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus India, Asus ZenFone Max Pro, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.