Asus ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड 17 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

ताइवानी कंपनी Asus बुधवार को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं।

Asus ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड 17 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M1 इस साल अप्रैल में हुआ था लॉन्च
  • 8 जीबी रैम वाला फोन लॉन्च कर सकती है असूस
  • Asus ने फोन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है
विज्ञापन
ताइवानी कंपनी Asus बुधवार को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। इनवाइट के मुताबिक, Asus अपने लेटेस्ट ज़ेनफोन को मार्केट में उतारेगी, दिवाली के आसपास। वैसे, कंपनी ने फोन के नाम को लेकर कोई इशारा नहीं दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने लोकप्रिय Asus ZenFone Max Pro M1 हैंडसेट का अपग्रेड ला सकती है जिसे ZenFone Max Pro M2 के नाम से जाना जाएगा। असूस का लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में आयोजित होगा।

असूस का यह स्मार्टफोन त्योहारी सीज़न की पहली सेल का हिस्सा तो नहीं बन सका है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन आने वाले दिनों में होने वाली सेल में ग्राहकों के लिए ज़रूर उपलब्ध होगा। असूस ने फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

Asus द्वारा ZenFone Max Pro M1 हैंडसेट लॉन्च किए जाने के बाद मार्केट में Realme 2 Pro और Poco F1 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं जो 8 जीबी रैम के साथ आते हैं। कयास तो यह भी है कि अब असूस मिड-रेंज में 8 जीबी रैम वाला फोन लाएगी। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच होने की उम्मीद है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इस फोन में स्टॉक एंड्रॉयड, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

याद रहे कि Asus ZenFone Max Pro M1 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। कंपनी मात्र 6 महीने में इस फोन के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बेचने में सफल रही है। ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जाता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus ZenFone Max Pro M1, Asus ZenFone Max Pro M2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »