Asus ZenFone Max Pro M1 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है 5000 एमएएच बैटरी

असूस ने सोमवार को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M1 से पर्दा उठा लिया। अहम खासियत की बात करें तो यूज़र को Asus के इस फोन में 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2018 13:48 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की बिक्री 3 मई से शुरू होगी
  • फोन में 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप व 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी

Asus ZenFone Max Pro M1 की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi Note 5 Pro से

ताइवान की नामी टेक्नोलॉजी कंपनी असूस ने सोमवार को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M1 से पर्दा उठा लिया। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। अहम खासियत की बात करें तो यूज़र को Asus के इस फोन में 18:9 डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह स्टॉक एंड्रॉयड ओरियो के साथ आएगा। ZenFone Max Pro M1 की सीधी भिड़ंत बेहद ही लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो से होगी।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। इसकी बिक्री 3 मई से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद पाएंगे।
Advertisement

लॉन्च ऑफर के तहत, असूस ने Vodafone के साथ साझेदारी की है। वोडाफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 3,200 रुपये तक का फायदा होने की बात कही गई है। 199 रुपये या उससे महंगे प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले वोडाफोन सब्सक्राइबर को हर महीने 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। यह सुविधा एक साल के लिए होगी। 399 रुपये और उससे महंगे प्लान वाले Vodafone पोस्टपेड सब्सक्राइबर को भी हर महीने 10 जीबी डेटा मिलेगा। अगर यूज़र 499 रुपये से ऊपर के Vodafone पोस्टपेड प्लान को इस्तेमाल करते हैं तो मुफ्त डेटा के अलावा उन्हें 2 साल के लिए मुफ्त में वोडाफोन रेड शील्ड प्रोटेक्शन मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन प्रो एम1 फ्लिपकार्ट की नई Complete Mobile Protection Plan के साथ आता है। टूटी हुई स्क्रीन, लिक्विड डैमेज, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डैमेज से सुरक्षा मिलेगी। फ्लिपकार्ट से इस सेवा को पाने के लिए यूज़र को 49 रुपये देने होंगे। बता दें कि यह कीमत ऑफर के तहत है और सिर्फ असूस के इस हैंडसेट के लिए है। इसके अलावा हैंडसेट की सेल के पहले दिन फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। वहीं, पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 में है दो रियर कैमरे

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.