• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ZenFone Max Pro M1 का सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा बेहतर, मिला यह अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M1 का सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा बेहतर, मिला यह अपडेट

Asus ZenFone Max Pro M1 के लिए नया FOTA सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है। नए अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद फ्रंट कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर की परफॉर्मेंस में इंप्रूवमेंट किया गया है।

Asus ZenFone Max Pro M1 का सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा बेहतर, मिला यह अपडेट
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है यह वेरिएंट
  • Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • ZenFone Max Pro M1 तीन रंग में उपलब्ध
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus के पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 के लिए नया FOTA (फर्मवेयर ओवर द एयर) सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है। नए अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद फ्रंट कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर की परफॉर्मेंस में इंप्रूवमेंट में मिलेगा। बैच बनाकर असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के लिए अपडेट को रोल आउट किया जा रहा है। अगर आप भी फोन में नए अपडेट को इंस्टॉल करना चाहते हैं तो सबसे पहले फोन के सेटिंग में जाएं। सेटिंग में आपको सिस्टम अपडेट का ऑप्शन नजर आएगा। याद करा दें कि पिछले महीने Asus ZenFone Max Pro M1 के लिए अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी रोल आउट किया गया था। रिलीज नोट में बिल्ड नंबर और फाइल साइज का जिक्र नहीं किया गया है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने असूस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया था। इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका एक सेंसर 16 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

Asus ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। यह हैंडसेट तीन रैम वेरिएंट में आता है- 3 जीबी/4 जीबी/6 जीबी रैम। यह दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है-32 जीबी/64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है। जल्द असूस के इस हैंडसेट को Android P सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की संभावना है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है। असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.46 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and construction quality
  • Vibrant screen
  • Great performance
  • Decent cameras
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Relatively disappointing battery life
  • Awkward camera app interface
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »