Asus Zenfone Max M2 और Asus Zenfone Max Pro M2 ऑनलाइन लिस्ट, जानें कीमत

Asus Zenfone Max M2 और Asus Zenfone Max Pro M2 को भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले इन दोनों ही स्मार्टफोन को Asus की रूसी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, वो भी कीमत के साथ।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Zenfone Max M2 की कीमत 12,990 रूबल (करीब 13,850 रुपये) है
  • Zenfone Max Pro M2 को 17,990 रूबल (करीब 19,200 रुपये) में लिस्ट किया गया
  • दोनों ही असूस स्मार्टफोन 11 दिसंबर को हो सकते हैं भारत में लॉन्च
Asus Zenfone Max M2 और Asus Zenfone Max Pro M2 को भारत में 11 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले इन दोनों ही स्मार्टफोन को Asus की रूसी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, वो भी कीमत के साथ। बता दें कि Asus Zenfone Max Pro M2 कंपनी के लोकप्रिय Asus Zenfone Max Pro M1 का अपग्रेड है। भारत में इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाना है। असूस रूस की वेबसाइट की लिस्टिंग से असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत तो पता चला ही, साथ में स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं।

लिस्टिंग के मुताबिक, Asus Zenfone Max M2 की कीमत 12,990 रूबल (करीब 13,850 रुपये) है। Asus Zenfone Max Pro M2 को 17,990 रूबल (करीब 19,200 रुपये) में लिस्ट किया गया है। दोनों ही फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही असूस स्मार्टफोन के बारे में पहले से ही ढेरों जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध रही हैं। ताज़ा लिस्टिंग से एक बार फिर पुराने दावों की पुष्टि हुई है।
 

Asus Zenfone Max Pro M2 स्पेसिफिकेशन

असूस रूस वेबसाइट के मुताबिक, Zenfone Max Pro M2 हैंडसेट 6.3 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा जो फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। संभव है कि भारतीय मार्केट में इस फोन का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जाए। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की होगी।
 

Asus Zenfone Max M2 स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग के मुताबिक, असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होने का दावा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी होगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। Asus ZenFone Max M2 की बैटरी 4000 एमएएच की होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenFone Max Pro M2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.