Asus Zenfone Max M2 को मिला Android 10 अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

Asus Zenfone Max M2 अपडेट चैंजलॉग इस बात की पुष्टि करता है कि सिस्टम को लेटेस्ट Android 10 सॉफ्टवेयर में अपग्रेड किया गया है, इसलिए यूज़र्स इसमें सिस्टम-वाइड डार्क मोड, लेटेस्ट एंड्रॉयड जेस्चर नेविगेशन आदि फीचर्स की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Asus Zenfone Max M2 Android 10 अपडेट सभी यूज़र्स के लिए हुआ जारी
  • दो साल पहले एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च हुआ था ज़ेनफोन मैक्स एम2
  • एंड्रॉयड 10 अपडेट में शामिल हो सकते हैं लेटेस्ट एंड्रॉयड फीचर्स

Asus Zenfone Max M2 Android 10 अपडेट सभी यूज़र्स के लिए जारी किया गया है

Asus Zenfone Max M2 को Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट आखिरकार इस दो साल पुराने फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड बिल्ड पर ले आता है। अपडेट सभी यूज़र्स के लिए जारी किया गया है, इसलिए असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 यूज़र्स फोन की सेटिंग्स में अपडेट को देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट वर्ज़न नंबर 17.2018.2002.29 के साथ आता है। कंपनी ने अब तक मैनुअल डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं कराया है, लेकिन इसे जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर उपलब्ध हो जाना चाहिए। याद दिला दें कि असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 को दिसंबर 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी खासियत स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट और 4,000 एमएएच बैटरी है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स एम2 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट रोल आउट की घोषणा कंपनी ने फोरम के जरिए की है। चैंजलॉग इस बात की पुष्टि करता है कि सिस्टम को लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर में अपग्रेड किया गया है, इसलिए यूज़र्स इसमें सिस्टम-वाइड डार्क मोड, लेटेस्ट एंड्रॉयड जेस्चर नेविगेशन, नए यूआई और कई अन्य फीचर्स की उम्मीद कर सकते हैं।

चेंजलॉग यह भी जानकारी देता है कि अपडेट वीडियो और फोटो के लिए प्रीव्यू इंटरफेस भी लाता है और वीडियो के लिए सीआईएफ और क्यूवीजीए फाइलों के लिए सपोर्ट जोड़ता है। असूस अकसर सॉफ्टवेयर अपडेट का एक डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराती है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस अपडेट का लिंक उपलब्ध नहीं कराया है। यदि आपको अपडेट का लिंक चाहिए तो हम वेबसाइट को समय-समय पर जांचते रहने की सलाह देंगे।


अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) तरीके से जारी किया गया है, इसलिए यूज़र्स को यह अपडेट खुद मिल जाएगी। यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है या गलती से हट पैनल में हट गया है, तो आप फोन की सेटिंग्स में जाके इसे खुद से जांच सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को Asus Zenfone Max M2 के 'Settings' में जाना होगा, जहां मौजूद 'System' पर टैप कर 'System Update' विकल्प को चुनना होगा। यहां आपको लेटेस्ट अपडेट मिल जाएगा। अपडेट निश्चित तौर पर बड़े साइज़ में होगा, इसलिए हम इसे डाउनलोड करने के लि एक मजबूत वाई-फाई कनेक्शन इस्तेमाल करने और बैटरी को चार्ज रखने की सलाह देंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with promised updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Very poor low-light camera performance
  • Minor UI bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  2. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  3. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  4. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  5. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  6. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  7. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  8. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  9. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  10. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.