असूस ज़ेनफोन लाइव लॉन्च, इसमें है रियल-टाइम ब्यूटिफिकेशन कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2017 13:12 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन लाइव में बिल्ट-इन ब्यूटिफिकेशन ऐप दिया गया है
  • नए असूस फोन को सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है
  • ज़ेनफोन लाइव की कीमत व उपलब्धता का अभी पता नहीं चला है
ताइवानी हैंडसेट निर्माता असूस ने अपना नया ज़ेनफोन लाइव लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ख़ासतौर पर सेल्फी के शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फोन की सबसे ख़ास अहमियतों में से एक है ज़ेनफोन लाइव का रियल-टाइम ब्यूटिफिकेश कैमरा। कंपनी को नए ज़ेनफोन लाइव की उपलब्धता और कीमत के बारे में जानकारी के बारे में ऐलान करना अभी बाकी है।

असूस ज़ेनफोन लाइव, कंपनी के नए ब्यूटीलाइव ऐप के साथ आता है। यह एक लाइव-स्ट्रीमिंग ब्यूटिफिकेशन ऐप है। कंपनी का दावा है कि यह ब्यूटिफिकेशन ऐप रियल टाइम में ही दाग-धब्बे हटा देता है। ज़ेनफोन लाइव भी बिल्ट-इन एमईएमएस माइक्रोफोन के साथ आता है जो ऑटोमेटिकली बैकग्राउंड नॉयज़ को पहचानकर दूर कर देता है। ब्यूटीलाइव ऐप को फेसबुक, यूट्यूब और दूसरे स्ट्रीमिंग ऐप के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन लाइव (ज़ेडबी50केएल) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले 75 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और ब्लूलाइट फिल्टर फ़ीचर के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ज़ेनयूआई 3.5 पर चलता है। इस फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर है, हालांकि असूस ने चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। फोन में 2 जीबी रैम है और यह 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। असूस ने पुष्टि की है कि ज़ेनफोन लाइव यूज़र को गूगल ड्राइव पर दो साल के लिए 100 जीबी मुफ्त स्टोरेज मिलेगी। डुअल सिम वाला यह डिवाइस दोनों सिम पर 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। हालांकि, असूस ने स्पष्ट किया है कि 3जी डब्ल्यूसीडीएमए/4जी एलटीई सर्विस पर एक समय में एक ही सिम कार्ड कनेक्ट किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2, 1.4 माइक्रोन पिक्सल साइज़ और सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में लो लाइट, मैनुअल मोड, नाइट और सेल्फी मोड हैं। ज़ेनफोन लाइव में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। हैडसेट को पावर देने के लिए 2650 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन लाइव का डाइमेंशन  141.2x71.7x7.9 मिलीमीटर और वज़न 120 ग्राम है। यह फोन शिमर गोल्ड, रोज़ पिंक और नेवी ब्लैक कलर में मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • ZenUI is easy to use
  • Live Beautification works
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Severely outdated SoC
  • Poor performance
  • Lags with Beautification on video
  • Dated Android Marshmallow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus Mobiles, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.