असूस ज़ेनफोन लाइव भारत में लॉन्च, अनोखे ब्यूटिफिकेशन तकनीक से है लैस

असूस ने बुधवार को भारत में अपना स्मार्टफोन ज़ेनफोन लाइव पेश कर दिया। Asus ZenFone Live को सबसे पहले फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। भारत में इस हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मई 2017 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Live को सबसे पहले फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था
  • भारत में इस हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये होगी
  • इसकी सबसे अहम खासियत दुनिया की पहली लाइव स्ट्रीमिंग ब्यूटिफिकेशन तकनीक है
असूस ने बुधवार को भारत में अपना स्मार्टफोन ज़ेनफोन लाइव पेश कर दिया। Asus ZenFone Live को सबसे पहले फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। भारत में इस हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये होगी। असूस ज़ेनफोन लाइव की बिक्री भारत में 24 मई यानी बुधवार से देशभऱ के नामी ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर में शुरू होगी।

Asus ZenFone Live की सबसे अहम खासियत दुनिया की पहली लाइव स्ट्रीमिंग ब्यूटिफिकेशन तकनीक है। ब्यूटीलाइव ऐप एक लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है जिससे रियल-टाइम में ही दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। यह फ़ीचर ख़ासतौर पर उस समय काम आएगा जब फेसबुक, यूट्यूब जैसी दूसरी सोशल मीडिया साइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही हो। कंपनी ने डुअल एमईएम माइक्रोफोन के बारे में भी बताया है। इसके अलावा बेहतर आवाज़ के लिए 5 मेगनेट स्पीकर दिया गया है।

Asus ZenFone Live (ज़ेडबी50केएल) एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ज़ेनयूआई 3.5 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले 75 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और ब्लूलाइट फिल्टर फ़ीचर के साथ आता है। इस फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर है, हालांकि असूस ने चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। फोन में 2 जीबी रैम है।

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2, 1.4 माइक्रोन पिक्सल साइज़ और सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में लो लाइट, मैनुअल मोड, नाइट और सेल्फी मोड हैं।
Advertisement

असूस का यह स्मार्टफोन 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ऐसे में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट बेहद ही कारगर साबित होगा। हाइब्रिड डुअल सिम सेटअप के साथ आने वाले ZenFone Live फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो और जीपीएस/ ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
Advertisement

हैंडसेट को पावर देने के लिए 2650 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसके बारे में 158.8 घंटे की स्टैंडबाय टाइम और 3जी पर 24 घंटे तक की टॉक टाइम का दावा किया गया है। ज़ेनफोन लाइव में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। असूस ज़ेनफोन लाइव का डाइमेंशन  141.18x71.74x7.95 मिलीमीटर और वज़न 120 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • ZenUI is easy to use
  • Live Beautification works
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Severely outdated SoC
  • Poor performance
  • Lags with Beautification on video
  • Dated Android Marshmallow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.