Asus ZenFone Go स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया

Asus ZenFone Go स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया
विज्ञापन
आसुस (Asus) इंडिया ने अपने ज़ेनफोन (ZenFone) सीरीज़ का एक और स्मार्टफोन जे़नफोन गो (ZenFone Go) पेश किया है। इस हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया आसुस ज़ेनफोन गो (Asus ZenFone Go) स्मार्टफोन इस मोबाइल निर्माता कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बिना कीमत के लिस्टेड है। अब तक Asus ने हैंडसेट की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

वैसे कंपनी के बजट स्मार्टफोन ZenFone Go को डेवलप किए जाने की खबरें जुलाई से आ रही थीं। नया ZenFone स्मार्टफोन ZenUI पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है।

ZenFone Go (ZC500TG) में 1.3GHz quad-core MediaTek (MT6580) प्रोसेसर के साथ आएगा और मौजूद होगा 2GB का रैम (RAM)। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट के 8GB और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट आएंगे। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस में 5 इंच का HD (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। हैंडसेट में f/2.0 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल वाला रियर ऑटो फोकस कैमरा है।

ZenFone Go में ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPRS/ EDGE, 3G, GPS/ A-GPS और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। गौर करने वाली बात है कि डिवाइस में 4G कनेक्टिविटी फीचर नहीं है। स्मार्टफोन में 2070mAh की बैटरी है। हैंडसेट के ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। फोन का डाइमेंशन 144.5x71x9.98mm है और वज़न 135 ग्राम। ZenFone Go में एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर मौजूद हैं।


ZenFone Go स्मार्टफोन 100GB के गूगल ड्राइव (Google Drive) स्टोरेज के साथ आएगा जो दो साल के लिए मुफ्त होगा। Asus का कहना है कि मुफ्त स्टोरेज को 1 अप्रैल 2018 तक Google Drive ऐप में रीडीम किया जा सकता है।

आपको बता दें कि Asus ने पिछले हफ्ते अपने ZenFestival इवेंट में भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ज़ेनफोन सेल्फी (ZenFone Selfie), ज़ेनफोन 2 लेज़र (ZenFone 2 Laser), ज़ेनफोन 2 डिलक्स और ज़ेनफोन मैक्स (ZenFone Max) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस इवेंट में ZenPad 7.0 और ZenPad 8.0 टैबलेट भी लॉन्च किए गए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »