16GB रैम और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ASUS Zenfone 8, जानें कीमत

ASUS Zenfone 8 फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 599 यूरो (लगभग 53,208 रुपये) है। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 669 यूरो (लगभग 59,424 रुपये) व 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 729 यूरो (लगभग 64,748 रुपये) हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 मई 2021 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 8 में मौजूद है 5.9-इंच का डिस्प्ले
  • असूस ज़ेनफोन 8 में मौजूद है दो रियर कैमरे
  • फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से है लैस

फोन में मौजूद है ओब्सीडियन ब्लैक और हॉरिजॉन सिल्वर कलर ऑप्शन

ASUS Zenfone 8 स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फ्लैगशिप फोन का साइज़ मार्केट में मौजूद अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन के मुकाबले काफी छोटा है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर कंपनी ने कर्व्ड दिया है, ताकि इस फोन को होल्ड करने में ग्राहकों को आसानी हो। छोटा साइज़ और घुमावदार बैक इस फोन को हैंड-फ्रेंडली डिवाइस बनाते हैं। जो लोग अच्छे फीचर्स से लैस एक स्मॉल-फॉर्म फेक्टर के स्मार्टफोन की तलाश कर रहे थे, यह फोन उनके लिए बेस्ट साबित होने वाला है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा व स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इस फोन में 16 जीबी तक की रैम मौजूद है।
 

ASUS Zenfone 8 Price and Availability

ASUS Zenfone 8 फोन को चार कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 599 यूरो (लगभग 53,208 रुपये) है। वहीं, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 669 यूरो (लगभग 59,424 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मौजूद है, जिसे आप 729 यूरो (लगभग 64,748 रुपये) में खरीद सकते हैं। वहीं, इसके टॉप-एंड 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 यूरो (लगभग 70,974 रुपये) है। फोन की प्री-बुकिंग यूरोपियन मार्केट में शुरू कर दी गई है, जिसकी सेल 31 मई से उपलब्ध होगी। इस फोन को ओब्सीडियन ब्लैक और हॉरिजॉन सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

ASUS ने यह भी जानकारी दी है कि यह फोन खरीद के दूसरी मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 

ASUS Zenfone 8 specifications

ASUS Zenfone 8 स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इसमें 5.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद दी गई है। इसके अलावा इसमें  HDR10+ सपोर्ट, DCI-P3 कलर गामुट और 1100 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। असूस ज़ेनफोन 8 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो असूस ज़ेनफोन 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ Sony IMX686 का 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

असूस ज़ेनफोन 8 फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.