Asus ZenFone 7 और Asus ZenFone 7 Pro जल्द हो सकते हैं लॉन्च

हाल ही में Asus ZenFone 7 बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जहां से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 आदि की जानकारी हासिल हुई थी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 3 से सस्ती हो सकती है Asus ZenFone 7 सीरीज़
  • असूस का यह फोन हाल ही में गीकबेंच पर हुआ था लिस्ट
  • Asus ZenFone 6 (2019) का अपग्रेड वर्ज़न होगा असूस ज़ेनफोन 7

Asus ZenFone 7 सीरीज़ को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं

Asus ZenFone 7 स्मार्टफोन Asus ZenFone 7 Pro के साथ जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। असूस ज़ेनफोन 7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा, हालांकि ताइवान की टेक कंपनी ने इन दो स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। जैसा कि नाम से समझ आ रहा है कि ज़ेनफोन 7 स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 (2019) का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो फ्लिप डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ था। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि असूस ज़ेनफोन 7 में भी यही कैमरा टेक्नोलॉजी दी जाएगी, हालांकि इसमें लेंस की संख्या अधिक होगी।
 

ताइवान के न्यूज़ आउटलेट TNT Today के अनुसार, Asus ZenFone 7 और Asus ZenFone 7 Pro स्मार्टफोन आगामी Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन की तुलना में सस्ते होंगे। ज़ेनफोन 7 मॉडल्स जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे, जो ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं।
Advertisement

न्यूज़ आउटलेट ने यह भी बताया कि असूस ज़ेनफोन 7 सीरीज़ में Asus ZenFone 6 (2019) का ही फ्लिप कैमरा डिज़ाइन दिया जाएगा। याद दिला दें, ज़ेनफोन 6 (2019) स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा से लैस था, जिसे फ्लिप करके फ्रंट कैमरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Asus 6Z के रूप में भारत में लॉन्च किया गया था।

हाल ही में असूस ज़ेनफोन 7 बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जहां से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 आदि की जानकारी हासिल हुई थी। वहीं, फरवरी में क्वालकॉम ने भी खुलासा किया था कि असूस ज़ेनफोन 7 में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मौजूद होगा।
Advertisement

हालांकि, फिलहाल साफ नहीं है कि असूस ज़ेनफोन 7 प्रो में भी यह प्रोसेसर दिया जाएगा या इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। हाल ही में क्वालकॉम ने नेक्स्ट जेनरेशन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर को लॉन्च किया था।
Advertisement

Asus ZenFone 6 (या फिर Asus 6Z) की बात करें, तो यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस था, जिसमें 6.40 इंच डिस्प्ले दिया गया था। इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। असूस 6ज़ेड की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इस फोन का स्टैंडआउट फीचर है मोटराइज्ड डुअल कैमरा मॉड्यूल, जिसे फ्रंट कैमरे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए फ्लिप किया जा सकता है और सेल्फी ली जा सकती है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, और 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। भारत में फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.