Asus ZenFone 6Z में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

आधिकारिक लॉन्च से पहले जे़नफोन 6 (ZenFone 6) का एक वेरिएंट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2019 11:00 IST
ख़ास बातें
  • गीकबेंच पर लिस्ट हुए Asus फोन का मॉडल नंबर है Asus_I01WD
  • 16 मई 2019 को स्पेन में उठेगा Asus ZenFone 6 से पर्दा
  • गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला कि फोन 6 जीबी रैम से हो सकता है लैस

Asus ZenFone 6Z में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

असूस (Asus) के आगामी स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 को 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले जे़नफोन 6 (ZenFone 6) का एक वेरिएंट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। Asus ZenFone 6 के इस वेरिएंट का मॉडल नंबर Asus_I01WD है। गौर करने वाली बात यह है कि Asus ZenFone 6 के इसी मॉडल को पिछले सप्ताह कथित रूप से वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन मिला था। इस मॉडल को ZenFone 6Z नाम से उतारा जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग से ZenFone 6Z के स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। असूस जे़नफोन 6जे़ड ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आ सकता है। ZenFone 6Z को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ उतारा जा सकता है। फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि Asus ZenFone 6Z की बिक्री आखिर कब से शुरू होगी।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर Asus_I01WD को स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 6 जीबी रैम के साथ उतारा जा सकता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह मॉडल एंड्रॉयड 9.0 पाई से लैस होगा। असूस ब्रांड के इस फोन ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 3,527 और 11,190 स्कोर किया है। फोन की वास्तविक परफॉर्मेंस अलग हो सकती है क्योंकि यह बेंचमार्क रिजल्ट प्रोटोटाइप के हैं।  

यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि लिस्ट हुआ ये फोन ZenFone 6 होगा या फिर इसी का एक वेरिएंट। स्लैशलीक पर एक टिप्स्टर ने इस बात का संकेत दिया कि इस फोन को ZenFone 6Z नाम से उतारा जा सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि गीकबेंच लिस्टिंग से सामने आया मॉडल नंबर वही है जिसे पिछले सप्ताह वाई-फाई एलायंस से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। इसके अलावा डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी को भी हाइलाइट किया गया था।
Advertisement

फरवरी 2019 में विज्ञापन से यह जानकारी सामने आई थी कि ZenFone 6 सीरीज़ को स्पेन के वालेंसिया में 16 मई 2019 को लॉन्च किया जाएगा। विज्ञापन में दिख रहे स्मार्टफोन की रूपरेखा से इस बात का पता चलता है कि कंपनी का आगामी फोन बेज़ल-लेस डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone 6Z, Asus ZenFone 6, ZenFone 6, Asus, Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  3. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  7. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  8. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  9. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.