Asus ZenFone 6 (2019) की तस्वीरें लीक, वीडियो से मिली अनोखे डिस्प्ले की झलक

Asus जल्द अपना फ्लैगशिप मॉडल Asus ZenFone 6 (2019) को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले असूस जेनफोन 6 (2019) की कथित तस्वीरें और वीडियो लीक हो गई हैं

Asus ZenFone 6 (2019) की तस्वीरें लीक, वीडियो से मिली अनोखे डिस्प्ले की झलक

Photo Credit: Youtube/HDBlog.it

ख़ास बातें
  • MWC 2019 में उठ सकता है Asus ZenFone 6 (2019) से पर्दा
  • ZenFone 6 के बैक पैनल पर मिली फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक
  • दो रियर कैमरा सेटअप हो सकता है असूस जेनफोन 6 (2019) में
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Asus जल्द अपना फ्लैगशिप मॉडल Asus ZenFone 6 (2019) को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले असूस जेनफोन 6 (2019) की कथित तस्वीरें और वीडियो लीक हो गई हैं। Asus ZenFone 6 (2019) का ऑफसेट डिस्प्ले नॉच इन दिनों आमतौर पर देखे जाने वाले नॉच डिजाइन से थोड़ा हटके होगा। असूस ब्रांड के इस स्मार्टफोन में पतले बेजल डिस्प्ले और मेटल फ्रेम रहने की उम्मीद है। कुछ समय पहले सामने आई ZenFone 6 (2019) की तस्वीर में फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के दाहिनी तरफ नॉच में फ्रंट कैमरा सेंसर दिखाई दे रहा था।

Asus ZenFone 6 (2019) की एक और तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेअटप की झलक देखने को मिली थी। हाल ही में सामने आई तस्वीर और वीडियो को HDBlog.it द्वारा शेयर किया गया है। असूस जेनफोन 6 (2019) की तस्वीर को देखने से पता चलता है कि फोन का नॉच ऊपरी-दाहिनी तरफ है। ईयरपीस को बेजल और मेटालिक फ्रेम के बीच जगह मिली है। ऑफसेट डिस्प्ले नॉच, मेटालिक फ्रेम के अलावा बैक और फ्रंट पैनल ग्लास से बना हो सकता है।
 
4tsmn0uk

Photo Credit: HDBlog.it


Asus ZenFone 6 (2019) के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। फोन के निचले हिस्से पर स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। हाल ही में लीक हुई वीडियो से पता चलता है कि Asus का यह फोन दो रियर कैमरे वाला हो सकता है। असूस जेनफोन 6 (2019) के दो अलग-अलग वेरिएंट होने की उम्मीद है। ZenFone 6 (2019) के स्पेसिफिकेशन भी जल्द सामने आने की संभावना है। अगले साल बार्सिलोना में आयोजित MWC 2019 इवेंट के दौरान फोन से पर्दा उठ सकता है।  आधिकारिक लॉन्च से पहले रेंडर से फोन के फाइनल डिजाइन की झलक देखने को मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus ZenFone 6 2019, ZenFone 6 2019, Asus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »