असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स आज होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2017 07:57 IST
असूस इंडिया मंगलवार को अपनी ज़ेनफोन 3 सीरीज़ के एक नए हैंडसेट से पर्दा उठाएगी। हम बात कर रहे हैं असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) की। लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। हैंडसेट की भारत में कीमत क्या होगी और यह कब से मिलेगा, इन  सारे सवालों का जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है। वैसे, हमें जानकारी है कि यह ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स की तरह नए ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 5000 एमएएच की बैटरी है जो कि स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है। असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। यह ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) की बॉडी एल्यूमीनियम मेटल की है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जो होम बटन में ही मौज़ूद है। असूस का दावा है कि स्मार्टफोन को मात्र 0.5 सेकेंड में अनलॉक करना संभव है। सेंसर 5 ऊंगलियों की पहचान कर सकता है। ओएस के तौर पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ज़ेनयूआई 3.0 मौज़ूद रहेगा। ज़ेनफोन 3एस मैक्स में मल्टी-विंडो मोड, ज़ेनमोशन टच गेस्चर और गेमजिनी फ़ीचर मौज़ूद हैं।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें एक इनबिल्ट ब्लूलाइट फिल्टर भी है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कैमरे की बात करें तो ज़ेनफोन 3एस मैक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, 5पी लार्गन लेंस और डुअल-एलईडी रियल-टोन फ्लैश से लैस है।
Advertisement

रियर कैमरा सुपर रिज़ॉल्यूशन मोड, लो-लाइट मोड, पनोरमिक मोड, बैकलाइट एचडीआर मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम ज़ेनफोन 3एस मैक्स (ज़ेडसी521टीएल) रिवर्स चार्जिंग क्षमता के साथ आता है, यानी यह फोन पावरबैंक के तौर पर भी काम कर सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Strong camera performance
  • Android 7.0 Nougat
  • Well built
  • Bad
  • Way too much software bloat
  • Average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.