आसुस ज़ेनफोन 3, ज़ेनफोन 3 मैक्स, ज़ेनफोन 3 डीलक्स आज हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2016 16:13 IST
आसुस आज ताइपेई में होने वाले ज़ेनवोल्यूशन इवेंट में ज़ेनफोन 3 के अगली जेनरेशन के 3 स्मार्टफोन पेश कर सकती है। कंपनी ने पिछले महीने ही इस इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए थे।

नए ज़ेनफोन 3 स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक तौर पर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। इन फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम से लैस हो सकते हैं।

इससे पहले इसी महीने एक बेंचमार्क लिस्टिंग में एक ज़ेनफोन 3 मॉडल (कोडनेम- ज़ेड106डी) के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। इस फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है। फोन में फुल-एचडी डिस्प्ले और एक 23 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

इसके अलावा, जनवरी में हुई एक दूसरी बेंचमार्क वेबसाइट पर इन फोन को ज़ेड10डीडी और ज़ेड012डी नाम से लिस्ट किया गया था। ज़ेड10डीडी में 5.9 इंच एचडी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3 जीबी रैम, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। वहीं ज़ेड012डी में 5.5 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले, हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है।
Advertisement

आसुस ज़ेनफोन 3 को लेकर पिछले महीने हुए एक लीक में पता चला था कि इन फोन में फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास होगा। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस, फ्रंट और रियर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल की पुष्टि हुई है रियर पैनल पर मौजूद कैमरा आयताकर डिजाइन वाला है, ना कि सर्कुलर डिजाइन वाला। यह व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। आसुस ज़ेनफोन 3 डीलक्स के बारे में बताया गया है कि यह है तो ज़ेनफोन 3 जैसा लेकिन यह मेटल का बना होगा। ज़ेनफोन 3 डीलक्स के फ्रंट पैनल पर एक फिज़िकल होम बटन दिया गया है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है। इसके दोनों तरफ दो केपिसिटिव बटन हैं। इसके अलावा दोनों हैंडसेट के बारे में कोई और खुलासा नहीं किया गया है।
Advertisement

ज्ञात हो कि आसुस ने ताइपे में लॉन्‍च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के फ्लाइट और होटल का ख़र्च उठाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.